बुद्ध विहार जय पहाड़ी में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई जयंती
झुंझुनूं जिले के बगड़ कस्बे के पास स्थित बुद्ध विहार (जय पहाड़ी) में सम्राट अशोक जयंती धूमधाम से मनाई गई।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और बच्चे शामिल हुए।
दीप प्रज्वलन से हुआ शुभारंभ
कार्यक्रम की शुरुआत सम्राट अशोक के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्वलन के साथ की गई।
इसके बाद जयंती समारोह का विधिवत आयोजन किया गया।
भंते विनयपाल ने बताया अशोक का जीवन दर्शन
कार्यक्रम भंते विनयपाल जी के सानिध्य में आयोजित हुआ।
उन्होंने अपने संबोधन में
“सम्राट अशोक के जीवन, उनके विचार और बौद्ध धर्म के संदेश” पर विस्तार से प्रकाश डाला।
जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की रही भागीदारी
इस अवसर पर भीम आर्मी जिलाध्यक्ष विकास आल्हा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सतवीर बरवड़ सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
साथ ही बुद्ध विहार ट्रस्ट से जुड़े पदाधिकारी और स्थानीय नागरिकों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।
बच्चों ने भी लिया हिस्सा, बांटी गई मिठाई
कार्यक्रम में बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।
अंत में सभी उपस्थित लोगों को मिठाई वितरित की गई।
Leave a Reply