ज़िला कांग्रेस ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
झुंझुनूं, देशभर में LPG की किल्लत और बढ़ती कीमतों के खिलाफ राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर झुनझुनूँ ज़िला कांग्रेस कमेटी ने ज़िला कलेक्ट्रेट के सामने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
नारे:
- “नाम नरेंद्र, काम सरेण्डर”
- “संसद से मोदी ग़ायब, घर से सिलेंडर ग़ायब”
- “अबकी बार नहीं चाहिए मोदी सरकार”
कांग्रेस नेताओं का प्रदर्शन और पुतला दहन
ज़िलाध्यक्ष एवं मंडावा विधायक रीटा चौधरी ने कहा कि सत्ता में बैठे लोग सो रहे हैं, जबकि गृहणियों का चूल्हा जलाना दूभर हो गया है। भाजपा सरकार पूरी तरह विफल है।
सूरजगढ़ विधायक श्रवण चौधरी ने कहा कि जो जनता ने चुनकर भेजा है वे अपनी जिम्मेदारी निभाएं या इस्तीफ़ा दें।
पिलानी विधायक पितराम काला और उदयपुरवाटी विधायक भगवानाराम सैनी ने भी भाजपा सरकार की नाकामी के खिलाफ जनता को जागरूक किया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर लकड़ी के चूल्हे पर चाय बनाकर विरोध जताया और नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया।
प्रदर्शन में शामिल प्रमुख लोग
संबोधित करने वाले:
- सुमेर महला (गिडानिया ब्लॉक अध्यक्ष)
- किरोड़ीमल पायल (मंडावा ब्लॉक अध्यक्ष)
- संजय सैनी (चिड़ावा ब्लॉक अध्यक्ष)
- महावीर सिंह यादव (बुहाना ब्लॉक अध्यक्ष)
- नीतू वर्मा (महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव)
- शकुन्तला यादव (ज़िलाध्यक्ष)
शामिल हुए:
पूर्व राज्य मंत्री किशनलाल जैदिया, पीसीसी सदस्य सलीम सिगड़ी, रणजीत चंदेलिया, सुरेन्द्र बेनिवाल, डीसीसी निवर्तमान उपाध्यक्ष सुरेन्द्र डाबड़ी, राजकुमार ढाका, मानसिंह सहारण, सुभाष शर्मा, महासचिव जगदीश पुनिया, नरेंद्र लामोरिया, श्रवण सैनी, डॉ. मुकेश बागड़ी, नरेश खादीवाला, रोहिताश तंवर, श्रीचंद झाझडिया, मनोहर बाकोलिया, राहुल जाखड़, विनोद कुल्हरी, शहबाज़ फ़ारूक़ी और सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता।
Leave a Reply