तीन माह से खराब बोरिंग के कारण चार वार्डों के 1200 परिवार प्रभावित
चिड़ावा,मनीष शर्मा शहर के वार्ड नंबर 12 में लंबे समय से खराब पड़े बोरवेल के कारण क्षेत्र में पेयजल संकट गहरा गया है। समस्या से परेशान वार्डवासियों ने सोमवार को उपखंड अधिकारी (एसडीएम) नरेश सोनी को ज्ञापन सौंपकर जल्द समाधान की मांग की।
तीन महीने से खराब पड़ी है बोरिंग
ज्ञापन में बताया गया कि खेतड़ी रोड स्थित पावर हाउस के सामने बनी बोरिंग करीब तीन माह से खराब पड़ी है।
इस बोरिंग से पुराना बस स्टैंड की बर्फ फैक्ट्री, डालमियों की ढाणी और आसपास के चार वार्डों में पानी की सप्लाई होती थी।
1200 से अधिक परिवार प्रभावित
बोरिंग खराब होने से करीब 1200 से अधिक परिवारों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
वार्डवासियों का कहना है कि पानी की कमी के कारण रोजमर्रा के कामकाज में भी भारी परेशानी हो रही है।
जलदाय विभाग को कई बार दी सूचना
लोगों ने बताया कि इस समस्या को लेकर जलदाय विभाग के अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी
वार्डवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि खराब बोरिंग को जल्द ठीक करवाया जाए या नया बोरवेल बनाया जाए ताकि क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति सुचारू हो सके।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वार्डवासी आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
ज्ञापन पर यशु सिंह, सविता, अनीता, भतेरी, कमला, शरबती, पिंकी, किरण, कोमल, सुलोचना, चांदनी, कंचन, सोनाली, चंद्रिका, पूजा, सुमन, विमला, निर्मला, मोनिका, ज्योति, पुष्पा, शशि, पताशी, कविता, संतोष, सुनीता, धर्मा सहित कई महिलाओं और पुरुषों ने हस्ताक्षर किए।
Leave a Reply