Holi School Holiday : राजस्थान, हरियाणा, MP, बिहार समेत देशभर में होली पर कितने दिन मिलेगी स्कूलों में छुट्टियां, यहां देखें पूरी लिस्ट

👤 Aman 📅 February 24, 2026

Holi School Holiday 2026: होली का त्यौहार आ रहा है। ऐसे में बच्चों के साथ साथ बड़े बुजर्गों के लिए इसके अलग अलग मायने है। वहीँ बच्चों के लिए अच्छी खबर ये आ रही है कि इसबार उन्हें 4 दिन का लगातार अवकाश मिल सकता है। बता दे कि साल 2026 में होली का कैलेंडर कुछ ऐसा बैठ रहा है कि बच्चों कि मौज बनने वाली है। इस बार 4 मार्च को रंगों वाली होली खेली जाएगी, जबकि 3 मार्च की शाम को होलिका दहन होगा।कई राज्यों में बच्चों को लगातार 4-5 दिनों का अवकाश मिल सकता है जो उनके साथ साथ परिवार के लिए भी अच्छी खबर है वो टाइम बिता सकते है।

होलिका दहन: 3 मार्च 2026 (मंगलवार) दहन का समय: शाम 6:08 से रात 8:35 बजे तक धुलेंडी (रंगों वाली होली)

उत्तर प्रदेश (UP) का हाल यूपी के सरकारी कैलेंडर के हिसाब से 2 मार्च (सोमवार) और 4 मार्च (बुधवार) को छुट्टी तय है। 1 मार्च को रविवार है, तो स्कूल वैसे ही बंद रहेगा।

अब पेंच फंसा है 3 मार्च (मंगलवार) पर। अगर सरकार या लोकल प्रशासन इस दिन भी छुट्टी दे देता है, तो बच्चों को लगातार 4 दिन की मौज मिल जाएगी।

दिल्ली के स्कूल में होली पर छुट्टी

दिल्ली के स्कूलों में 4 मार्च की छुट्टी तो पक्की है। लेकिन होलिका दहन यानी 3 मार्च को स्कूल खुलेंगे या नहीं, इस पर अभी सस्पेंस है। ज्यादातर प्राइवेट स्कूल होली पर 2-3 दिन की लंबी छुट्टी दे देते हैं।

राजस्थान,हरियाणा, MP, बिहार और झारखंड राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में होली का त्यौहार काफी प्रसिद्ध है, इसलिए 3 और 4 मार्च को स्कूल बंद रहने की पूरी उम्मीद है।

बिहार और झारखंड: यहां भी आमतौर पर दो दिन की छुट्टी दी जाती है, इस साल 3 और 4 मार्च की दोहरी छुट्टी मिल सकती है। ये भी पढ़ें:

4 दिनों के महा-ब्रेक का संयोग? इस बार छुट्टियों का जो संयोग बन रहा है, वो कुछ इस तरह दिख रहा है

  • 1 मार्च रविवार छुट्टी (संडे)
  • 2 मार्च सोमवार छुट्टी की संभावना (होलिका दहन का पहला दिन)
  • 3 मार्च मंगलवार स्थानीय छुट्टी (होलिका दहन की शाम)
  • 4 मार्च बुधवार धुलेंडी (बड़ी छुट्टी)

नोट: छुट्टियों की पक्की जानकारी के लिए एक बार अपने स्कूल के वॉट्सऐप ग्रुप या नोटिस बोर्ड को जरूर चेक कर लें

Source link

About Author

Aman Alria covers local news from Shekhawati as well as state, national, and world affairs. He is committed to accurate, balanced, and reader-focused journalism.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *