Gold Silver price Today 11 march 2026 : अगर आप भी आज सोना चांदी खरीदना चाहते है तो बता दे की सोने के साथ साथ चांदी की कीमतों में उछाल दर्ज किया गया है। अमेरिका, इज़राइल और ईरान के बीच युद्ध ने अनिश्चितता बढ़ा दी है और निवेशक तेजी से सोने और चांदी जैसी सुरक्षित संपत्ति की ओर रुख कर रहे हैं। ऐसे में जैसे ही लाइट प्रॉफिट बुकिंग के कारण कीमतें कम हो रही हैं, वैसे ही निचले स्तर पर खरीदारी के कारण फिर से कीमतें बढ़ रही हैं। एक दिन की गिरावट के बाद आज लगातार दूसरे दिन सोने और चांदी की चमक बढ़ी है। सोने की बात करें तो एक दिन की गिरावट के बाद आज लगातार दूसरे दिन इसकी कीमत में तेजी आई है।
राष्ट्रीय राजधानी में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने की कीमत में वृद्धि हुई है। पिछले दो दिनों में 24 कैरेट सोने की कीमत 710 रुपये और 22 कैरेट सोने की कीमत 660 रुपये हो गई है। चांदी की बात करें तो दिल्ली में एक किलो चांदी भी लगातार दूसरे दिन महंगी हो गई है। एक दिन की गिरावट के बाद, एक किलोग्राम चांदी की कीमत में दो दिनों में 10,100 रुपये की वृद्धि हुई है।
शहर के हिसाब से सोने की कीमतें
24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 18 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत
| दिल्ली | ₹1,62,540 | ₹1,40,010 | ₹1,21,950 |
| मुंबई | ₹1,62,390 | ₹1,48,860 | ₹1,21,180 |
| कोलकाता | ₹1,62,370 | ₹1,48,860 | ₹1,21,180 |
| चेन्नई | ₹1,64,190 | ₹1,50,510 | ₹1,28,890 |
| बेंगलुरु | ₹1,62,390 | ₹1,48,860 | ₹1,21,180 |
| हैदराबाद | ₹1,62,390 | ₹1,48,860 | ₹1,21,180 |
| लखनऊ | ₹1,62,540 | ₹1,40,010 | ₹1,21,950 |
| पटना | ₹1,62,440 | ₹1,48,910 | ₹1,21,850 |
| जयपुर | ₹1,62,540 | ₹1,40,010 | ₹1,21,950 |
| अहमदाबाद | ₹1,62,440 | ₹1,48,910 | ₹1,21,850 |
चांदी में लगातार दूसरे दिन गिरावट
दिल्ली में लगातार दूसरे दिन चांदी की कीमत में 10,000 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हुई है। इससे पहले यह लगातार चार दिनों तक स्थिर था। आज तक, दिल्ली में प्रति किलों चांदी 2,90,100 रुपये पर बेची जा रही है।
Leave a Reply