Delhi Excise Policy Case: दिल्ली सरकार के 2 लोक सेवकों सहित सभी 7 आरोपियों को समन, 3 जनवरी को अगली सुनवाई – Latest News – Rajasthan Chronicle

👤 Aman 📅 March 4, 2026



दिल्ली सरकार की नयी आबकारी नीति मामले में ताजा अपडेट के अनुसार सीबीआई ने चार्जशीट दायर कर दिया है, जिसपर कोर्ट ने संज्ञान लिया. कोर्ट ने दिल्ली सरकार के दो लोक सेवकों सहित मामले के सभी सात आरोपियों को भी समन जारी किया.

दिल्ली सरकार की नयी आबकारी नीति मामले में ताजा अपडेट के अनुसार सीबीआई ने चार्जशीट दायर कर दिया है, जिसपर कोर्ट ने संज्ञान लिया. कोर्ट ने दिल्ली सरकार के दो लोक सेवकों सहित मामले के सभी सात आरोपियों को भी समन जारी किया. इस मामले की अगली सुनवाई अब 3 जनवरी 2023 को होगी.

व्यवसायी अमित अरोड़ा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत

दिल्ली आबकारी नीति में अनियमितताओं से जुड़े धन शोधन के एक मामले में व्यवसायी अमित अरोड़ा को कोर्ट ने दो सप्ताह के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया. गुरुग्राम स्थित बडी रिटेल प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक अरोड़ा को 28 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 14 दिन की हिरासत की अवधि समाप्त होने के बाद अरोड़ा को अदालत में पेश किया था. ईडी ने धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत अरोड़ा को गिरफ्तार किया था. वह इस मामले में एजेंसी द्वारा गिरफ्तार किए गए छठे आरोपी हैं.





Source link

About Author

Aman Alria covers local news from Shekhawati as well as state, national, and world affairs. He is committed to accurate, balanced, and reader-focused journalism.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *