Churu News : रतनगढ़ में किसान महापंचायत हेतु गांव-गांव जनसंपर्क अभियान

👤 Aman 📅 February 23, 2026

स्मार्ट मीटर और बीमा क्लेम मुद्दे पर किसानों को एकजुट होने का आह्वान
रतनगढ़। 25 फरवरी को आयोजित होने वाली किसान महापंचायत की तैयारियों को लेकर अखिल भारतीय किसान सभा ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया।

इस दौरान लाछडसर, परसनेऊ, आलसर बास, आलसर, जेगनिया बिकान, जेगनिया बिदावतान, दस्सुसर, पड़िहारा, सिमसिया, भावनदेसर और रतनादेसर गांवों में किसान बैठकों का आयोजन किया गया।


स्मार्ट मीटर का विरोध

बैठकों को संबोधित करते हुए पदाधिकारियों ने कहा कि किसानों की समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन सरकार और संबंधित विभाग उनकी अनदेखी कर रहे हैं।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसानों पर जबरन स्मार्ट मीटर लगाने की किसी भी कोशिश का विरोध किया जाएगा और किसान सभा किसी भी स्थिति में स्मार्ट मीटर नहीं लगाने देगी।


बीमा क्लेम भुगतान की मांग

पदाधिकारियों ने बताया कि फसल खराब होने के बावजूद बड़ी संख्या में किसानों के बीमा क्लेम लंबित हैं। इससे किसानों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने सरकार और बीमा कंपनियों से बकाया क्लेम का शीघ्र भुगतान करने की मांग की और चेतावनी दी कि समाधान नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा।


पदाधिकारी रहे मौजूद

अभियान का नेतृत्व रतनगढ़ अध्यक्ष कॉमरेड भादर भामू एवं सचिव गोपीचंद खीचड़ ने किया।

जिला उपाध्यक्ष मदनलाल जाखड़, ब्लॉक उपाध्यक्ष महेंद्र बरोड़, एडवोकेट बिशनलाल रुलानिया, बिरजूराम, बजरंग सिंह, श्रवण मेघवाल, विजयपाल कड़वासरा, धनाराम बिस्सू और गिरधारी घिंटाला सहित कई पदाधिकारी अभियान में शामिल रहे।


25 फरवरी को होगी महापंचायत

किसान सभा पदाधिकारियों ने बताया कि 25 फरवरी की किसान महापंचायत में स्मार्ट मीटर विरोध, बीमा क्लेम भुगतान और अन्य प्रमुख मुद्दों पर आगे की रणनीति तय की जाएगी।

सभी किसान साथियों से एकजुट होकर बड़ी संख्या में पहुंचने और महापंचायत को सफल बनाने की अपील की गई।

Source link

About Author

Aman Alria covers local news from Shekhawati as well as state, national, and world affairs. He is committed to accurate, balanced, and reader-focused journalism.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *