Churu News : राजलदेसर में 60 वर्षीय व्यक्ति पर जानलेवा हमला

👤 Aman 📅 March 4, 2026

लक्ष्मीनारायण मंदिर के पास रोककर की मारपीट, पुलिस जांच में जुटी
राजलदेसर कस्बे में एक 60 वर्षीय व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है।

पीड़ित इन्द्रचंद सोनी (60), निवासी वार्ड 14, ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।


लक्ष्मीनारायण मंदिर के पास वारदात

रिपोर्ट के अनुसार, इन्द्रचंद सोनी रात को बाजार से घर लौट रहे थे।

जब वे लक्ष्मीनारायण मंदिर के पास पहुंचे, तो चार-पांच लोगों ने उन्हें रोक लिया।

आरोप है कि आरोपियों ने गालियां देते हुए लाठी, लात-मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी।


लाठी से वार, गंभीर चोट

रिपोर्ट में उल्लेख है कि गणेशमल सोनी ने लाठी से वार किया, जिससे वे चोटिल हो गए।

इसके अलावा आनंदीलाल के पुत्र ने लात-मुक्कों से मारपीट की, वहीं बाबूलाल सोनी ने भी लाठी से हमला किया।

शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया। पीड़ित का कहना है कि यदि लोग नहीं आते तो आरोपी जान से मार सकते थे।


पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

मामला राजलदेसर पुलिस थाना में दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

मामले की जांच हेड कांस्टेबल प्यारेलाल कर रहे हैं।

Source link

About Author

Aman Alria covers local news from Shekhawati as well as state, national, and world affairs. He is committed to accurate, balanced, and reader-focused journalism.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *