Churu news

बाइक खड़ी करने की बात पर कोर्ट परिसर में हुआ हंगामा, वकील को जड़ा थप्पड़

बाइक खड़ी करने की बात पर कोर्ट परिसर में हुआ हंगामा, वकील को जड़ा थप्पड़

चूरू जिला मुख्यालय के कोर्ट परिसर में बुधवार को बाइक खड़ी करने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने वरिष्ठ अधिवक्ता के साथ मारपीट कर दी।

घटना के बाद कोर्ट परिसर में हंगामे की स्थिति बन गई।

चैंबर के सामने खड़ी कर रहा था स्कूटी

पीड़ित अधिवक्ता काशीराम शर्मा के अनुसार वह अपने चैंबर में बैठे थे।

इसी दौरान शेखावत कॉलोनी निवासी प्रदीप कुमार अपनी स्कूटी लेकर आया और चैंबर के सामने बीच रास्ते में वाहन खड़ा करने लगा।

टोका तो युवक ने जड़ा थप्पड़

अधिवक्ता ने युवक को स्कूटी साइड में लगाने के लिए कहा।

इस पर युवक कथित रूप से गुस्से में आ गया और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए अधिवक्ता को थप्पड़ मार दिया।

बीच-बचाव करने आए वकीलों से भी मारपीट

काशीराम शर्मा के अनुसार घटना के दौरान अधिवक्ता सांवरिया, अभिषेक, राहुल चावरिया, दीपक और विनय बीच-बचाव के लिए पहुंचे।

आरोप है कि युवक ने उनके साथ भी मारपीट और अभद्रता की।

जातिसूचक गालियां और धमकी देने का आरोप

वकीलों ने आरोपी पर जातिसूचक गालियां देने, 2500 रुपये छीनने और पुलिस से छूटने के बाद जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।

वकीलों ने आरोपी युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस ने आरोपी को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

एसपी ऑफिस पहुंचे अधिवक्ता

घटना से नाराज अधिवक्ताओं ने एसपी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।

Source link

Leave a response —

Your email address will not be published. Required fields are marked *