Jhunjhunu news

Jhunjhunu Video News : पुलिसकर्मियों ने बचाई अभ्यर्थी की परीक्षा, इंसानियत की मिसाल

Jhunjhunu Video News : पुलिसकर्मियों ने बचाई अभ्यर्थी की परीक्षा, इंसानियत की मिसाल

चिड़ावा, मनीष शर्मा झुंझुनूं जिले के चिड़ावा शहर में रविवार को आयोजित प्रयोगशाला सहायक (विज्ञान) भर्ती परीक्षा के दौरान पुलिसकर्मियों की संवेदनशीलता और तत्परता देखने को मिली।

चिड़ावा कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्र पर एक अभ्यर्थी का प्रवेश पत्र स्पष्ट नहीं होने के कारण उसे नया प्रवेश पत्र लाने के लिए कहा गया।

परीक्षा छूटने का था खतरा

YouTube videoYouTube video

इसी दौरान परीक्षा केंद्र का मुख्य द्वार बंद होने का समय नजदीक आ गया, जिससे अभ्यर्थी काफी परेशान हो गया।

अभ्यर्थी ने मौके पर ड्यूटी दे रहे पुलिसकर्मियों से मदद मांगी। स्थिति को समझते हुए पुलिसकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई की।

ई-मित्र केंद्र से निकलवाया नया प्रवेश पत्र

ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी ने नजदीकी ई-मित्र केंद्र से नया और स्पष्ट प्रवेश पत्र निकलवाकर समय रहते अभ्यर्थी को उपलब्ध कराया।।

समय रहते प्रवेश पत्र उपलब्ध होने के बाद अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पहुंचा और परीक्षा में शामिल हो सका।

लोगों ने की पुलिसकर्मियों की सराहना

मिली जानकारी के अनुसार पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

स्थानीय लोगों और अभ्यर्थियों ने पुलिसकर्मियों की मानवीय सोच और मददगार रवैये की जमकर सराहना की।

मेहनत खराब होने से बची

अगर समय पर मदद नहीं मिलती, तो अभ्यर्थी की सालों की मेहनत खराब हो सकती थी। पुलिसकर्मियों की तत्परता से अभ्यर्थी समय पर परीक्षा दे सका।

Source link

Leave a response —

Your email address will not be published. Required fields are marked *