Jhunjhunu news

Video News : झुंझुनूं में शराब के नशे में हुड़दंग मचाने वाला कांस्टेबल सस्पेंड

Video News : झुंझुनूं में शराब के नशे में हुड़दंग मचाने वाला कांस्टेबल सस्पेंड

झुंझुनूं शहर में अनुशासनहीनता और वर्दी की मर्यादा को तार तार करने वाले एक पुलिसकर्मी पर आखिर गाज गिर गई है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) कावेंद्र सिंह सागर ने सड़क पर हंगामा और हुड़दंग करने के आरोप में कांस्टेबल निर्मल को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

YouTube videoYouTube video

आरोपी कांस्टेबल वर्तमान में पुलिस लाइन में तैनात था। दरअसल, मंगलवार को रेलवे स्टेशन के सामने मुख्य सड़क पर कांस्टेबल निर्मल की शर्मनाक हरकतें देखने को मिली थीं। कांस्टेबल ने न केवल यातायात को बाधित किया, बल्कि वहां से गुजर रहे राहगीरों और वाहन चालकों के सामने हाथ जोड़कर उनके पैर पकड़ने लगा। इस दौरान उसने काफी देर तक सड़क के बीचों-बीच हंगामा किया, जिससे लोग परेशान होते रहे। इस पूरे ड्रामे का वहां मौजूद कुछ लोगों ने वीडियो बना लिया था।

इसके बाद वायरल वीडियो सामने आया जिसके चलते शेखावाटी लाइव सहित अन्य जगह खबरे चलने पर एसपी ने कड़ा रुख अपनाते हुए वर्दी की मर्यादा को तार तार करने वाले कांस्टेबल को ससपेंड कर दिया। वीडियो में कांस्टेबल युवकों के साथ बहस करता और अजीब हरकतें करता साफ नजर आ रहा था। एसपी कावेंद्र सिंह सागर ने इसे गंभीर अनुशासनहीनता माना। उन्होंने कहा कि वर्दी पहनकर सार्वजनिक स्थान पर ऐसा व्यवहार कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके बाद बुधवार को कांस्टेबल निर्मल को निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए गए।

वहीं इंस्टाग्राम पर एक रील वायरल हुई थी। जिसमे सदर थानाक्षेत्र में मुख्य सड़क के पास शराब ठेके के नजदीक युवकों और पुलिसकर्मियों के बीच हुई बहसबाजी व छीना-झपटी का वीडियो सामने आया था इस मामले में भी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एसपी ने मामले की जांच सीओ सिटी गोपालसिंह ढाका को सौंपी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रथम दृष्टया युवक शराब के नशे में थे और उनके पास गार्डर लगी गाड़ी थी, जिसका चालान किया गया है। पुलिस का यह भी कहना है कि युवकों ने जानबूझकर वीडियो बनाकर वायरल किया। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो रिपोर्ट झुंझुनू

Source link

Leave a response —

Your email address will not be published. Required fields are marked *