Sikar News : सीकर में युवा साथी केन्द्र का उद्घाटन 25 फरवरी को
सीकर, जिले में युवाओं को मार्गदर्शन और अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक नई पहल के तहत युवा साथी केन्द्र, सीकर का उद्घाटन 25 फरवरी 2026 को किया जाएगा।
कार्यक्रम दोपहर 12 बजे सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज सीकर, चंदपुरा परिसर में आयोजित होगा।
सचिव नीरज के पवन करेंगे अध्यक्षता
युवा केन्द्र समन्वयक गोविंद सिंह ने बताया कि समारोह की अध्यक्षता नीरज के पवन, सचिव, युवा मामले एवं खेल विभाग, राजस्थान सरकार द्वारा की जाएगी।
इस अवसर पर जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी, शिक्षाविद् एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहेंगे।
युवाओं को मिलेगा क्या लाभ?
युवा साथी केन्द्र के माध्यम से युवाओं को:
- कैरियर मार्गदर्शन
- सरकारी योजनाओं की जानकारी
- कौशल विकास से जुड़ी परामर्श सेवाएं
- खेल एवं युवा गतिविधियों से जुड़ाव
जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
सीकर के युवाओं के लिए अहम पहल
सीकर जिले में बड़ी संख्या में विद्यार्थी और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा हैं।
ऐसे में यह केन्द्र युवाओं को एक ही स्थान पर सूचना, मार्गदर्शन और नेटवर्किंग का मंच प्रदान करेगा।




