Bengal Election Update : बंगाल की इन सीटों पर दोबारा मतदान के आदेश… जानिए पूरा अपडेट
Bengal Election Update : पश्चिम बंगाल में चुनाव को लेकर इस वक्त कि बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे के दूसरे और अंतिम चरण की 142 विधानसभा सीटों के लिए आज वोटिंग हुई .
अधिक जानकारी के लिए बता दे कि दूसरे चरण की वोटिंग के बीच भारतीय जनता पार्टी के अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर आरोप लगाया था कि फाल्टा विधानसभा क्षेत्र में ईवीएम पर टेप लगा दिए गए हैं,
जिससे बीजेपी उम्मीदवार का नाम छिप गया है. अब चुनाव आयोग ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए ऐसे बूथ पर फिर से मतदान कराने के आदेश दे दिए हैं.Bengal Election Update
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने क्या कहा
अधिक जानकारी के लिए बता दे कि पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा है कि जिस भी मतदान केंद्र पर ईवीएम के ऊपर काला या सफेद टेप पाया गया है, वहां पुनर्मतदान कराया जाएगा.
उन्होंने यह भी कहा है कि यदि किसी विधानसभा क्षेत्र में बड़ी संख्या में बूथ से इस तरह टेप मिलने की घटनाएं सामने आती हैं, तो पूरे विधानसभा क्षेत्र में ही पुनर्मतदान कराया जाएगा.
बीजेपी उम्मीदवार का नाम छिपने की शिकायत
गौरतलब है कि बीजेपी ने फालता इलाके में ईवीएम पर टेप लगे होने के कारण बीजेपी उम्मीदवार का नाम छिपने की शिकायत की थी. चुनाव आयोग ने शिकायत को गंभीर बताते हुए इसकी जांच के आदेश दिए थे.
चुनाव आयोग की ओर से कहा गया था कि अगर शिकायत सही पाई गई, तो आयोग पुनर्मतदान के आदेश देगा.Bengal Election Update


चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में पहले चरण की वोटिंग से पहले ही इस बात के निर्देश दिए थे कि पीठासीन अधिकारी मतदान शुरू होने से पहले यह सुनिश्चित करें कि ईवीएम पर सभी उम्मीदवारों के नाम स्पष्ट रूप से दिखाई दें.
चुनाव आयोग से जुड़े सूत्रों के मुताबिक किसी भी उम्मीदवार के बटन को टेप, गोंद या किसी अन्य सामग्री के साथ कवर नहीं किया गया हो, वोटिंग की शुरुआत से पहले यह सुनिश्चित करने के निर्देश पीठासीन अधिकारियों को दिए गए थे.Bengal Election Update
चुनाव अधिकारियों का कहना है कि यह गंभीर चुनावी अपराध है. ऐसा कोई भी मामला सामने आने पर निर्वाचन आयोग पुनर्मतदान के आदेश सहित जिम्मेदार लोगों के प्रति आपराधिक कार्रवाई करने में संकोच नहीं करेगा.