भारत

हरियाणा के सिरसा में मिला एक्साइज इंस्पेक्टर का संदिग्ध परिस्थितियों में शव, छाती से बंधी थी लोडेड पिस्टल

हरियाणा के सिरसा में मिला एक्साइज इंस्पेक्टर का संदिग्ध परिस्थितियों में शव, छाती से बंधी थी लोडेड पिस्टल

Haryana News : हरियाणा के सिरसा में उस वक्त सनसनी फ़ैल गई जब एकएक्साइज इंस्पेक्टर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कार से बरामद हुआ है। वहीँ उसकी छाती से लोडिड पिस्टल बंधी हुई मिली। जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है।

बिच रास्ते मिली थी कार

अधिक जानकारी के लिए बता दे की यह शव सिरसा जिले के डबवाली क्षेत्र में मिला है और अब इसे डबवाली के उपमंडल नागरिक अस्पताल स्थित शवगृह में रखा गया है। शुक्रवार देर रात्रि से एक स्विफ्ट डिजायर कार गांव डबवाली-जोगेवाला के मध्य भारत माला रोड पर खड़ी थी। कार का मुंह हनुमानगढ़ की ओर था। इस संबंध में पुलिस को सूचना मिली।

पंजाब का निवासी था युवक

अधिक जानकारी के लिए बता दे की शनिवार सुबह पुलिस मौका पर पहुंची। मृतक की पहचान लुधियाना के गांव चीमा निवासी करीब 45 वर्षीय कर्मजीत सिंह चीमा के रुप में हुई। उसके सीट बेल्ट लगी हुई थी। मृतक मोगा में एक्साइज इंस्पेक्टर तैनात था। पुलिस ने वीडियोग्राफी करते हुए तालाशी ली। तो उसकी छाती से बंधी पिस्टल बरामद हुई। जोकि लोडेड थी। Haryana News

परिवार था मोके पर मौजूद

अधिक जानकारी के लिए बता दे की उसने ने पिस्टल तथा गोलियों को कब्जे में ले लिया। पुलिस कार्रवाई के दौरान एक्साइज इंस्पेक्टर के स्वजन मौका पर मौजूद रहे। मंडी डबवाली एंबुलेंस सेवा ट्रस्ट की एंबुलेंस की मदद से पुलिस ने शव को उपमंडल नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। मृतक के दो बेटे हैं। बड़े बेटे की उम्र करीब 18 वर्ष, छोटे बेटे की उम्र 16 वर्ष बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार

शहर थाना के कार्यकारी प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया कि स्वजनों के बयानों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जाता है। पोस्टमार्टम के बाद शव उसके वारिसों को सौंप दिया जाएगा। Haryana News

खुद की थार छोड़ अन्य व्यक्ति की कार में कैसे?

पुलिस के आगे बड़ा सवाल खड़ा हो गया है कि मोगा में तैनात एक्साइज इंस्पेक्टर डबवाली की ओर क्यों आया था। यह भी जानकारी मिली है कि कर्मजीत के पास थार जीप है। जबकि जिस कार में उसका शव बरामद हुआ, वह किसी अन्य की बताई जाती है।

Source link

Leave a response —

Your email address will not be published. Required fields are marked *