Rajasthan

1 मई को होनी थी शादी! होने वाली दुल्हन ने मंगेतर की 10000 में दे डाली सुपारी, नए कांड से दहला राजस्थान का ये इलाका

1 मई को होनी थी शादी! होने वाली दुल्हन ने मंगेतर की 10000 में दे डाली सुपारी, नए कांड से दहला राजस्थान का ये इलाका

Rajasthan kota crime news: राजस्थान से इस वक्त कि बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां इश्क और नफरत के बीच बुनी गई एक ऐसी साजिश जिसने पुरे इलाके को दहला कर रख दिया।

अधिक जानकारी के दी पूरा मामला राजस्थान के कोटा जिले का है। जहाँ इटावा थाना क्षेत्र में एक मंगेतर ने ही अपने होने वाले पति को रास्ते से हटाने के लिए खूनी खेल रचा।

महज 10 हजार रुपए की सुपारी देकर युवक के पैर तुड़वाने की कोशिश की गई, लेकिन बदमाशों की बेरहमी ने उसकी जान ले ली।

बहन और छोटा बही साजिश में शामिल

अधिक जानकारी के लिए बता दे कि पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी युवती और उसके नाबालिग भाई सहित हमलावरों को पकड़ने की जानकारी सामने आ रही है।

पुलिस को युवती पर पहले से ही शक था। मृतक के परिवार ने युवती और उसके भाई पर आरोप लगाए थे।

1 मई को थी शादी

मिली जानकारी के मुताबिक 6 दौलतपुरा निवासी धर्मेंद्र की शादी 1 मई को मुंगेना निवासी जोधराज सेन की बेटी से होनी तय हुई थी।

घर में मंगल गीत गाए जा रहे थे, 27 अप्रैल को लग्न के चलते पूरी तरह ख़ुशी का माहौल था।

लेकिन दुल्हन के मन में कुछ और ही चल रहा था। वह इस शादी से खुश नहीं थी और धर्मेंद्र को नापसंद करती थी। शादी रुकवाने के लिए उसने खौफनाक रास्ता चुना।

पुलिस पूछताछ में हैरान कर देने वाला खुलाशा

पुलिस पूछताछ में जो खुलासा हुआ, उसने खाकी को भी चौंका दिया। युवती ने इटावा के बदमाश मुकुट को महज 10 हजार रुपए की सुपारी दी थी।

उसका मकसद धर्मेंद्र को जान से मारना नहीं, बल्कि उसके पैर तुड़वाना था ताकि वह 1 मई को मंडप में बैठने लायक न रहे और शादी टल जाए।

ऐसे रची साजिश

22 अप्रैल को युवती ने योजना के तहत धर्मेंद्र को कपड़े और गहने खरीदने के बहाने बुलाया। साजिश में युवती ने अपने नाबालिग भाई को भी शामिल किया।

खरीदारी के बाद भाई ने धर्मेंद्र को जलेश्वर महादेव मंदिर से पानी लाने के बहाने गौणदी की ओर भेजा। उधर, युवती का भाई लगातार बदमाशों को धर्मेंद्र की लोकेशन दे रहा था।

जैसे ही धर्मेंद्र गौणदी और गणेशगंज के बीच पहुंचा, मुकुट गोचर और उसके साथियों ने उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

हमले के दौरान बदमाशों ने धर्मेंद्र के पैरों पर इतने वार किए कि उसकी नस कट गई। गंभीर हालत में उसे कोटा रेफर किया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी सांसे थम गईं।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सुजीत शंकर ने बताया कि हमलावर मुकुट खुद भी घायल हुआ है, जिसका इलाज पुलिस निगरानी में चल रहा है।

जांच का दायरा और पुलिस की कार्रवाई

पुलिस अब इस मामले में अन्य शामिल चेहरों की तलाश कर रही है। युवती और उसके भाई की गिरफ्तारी के बाद अब यह जांच की जा रही है कि क्या इस साजिश में परिवार के किसी और सदस्य की भी मौन सहमति थी।

फिलहाल, एक घर की डोली उठने से पहले ही दूसरे घर से अर्थी उठने की इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

Source link

Leave a response —

Your email address will not be published. Required fields are marked *