Rajasthan

मिलिए जेईई मेन्स में पहली रैंक हासिल करने वाले कबीर छिल्लर से? जिन्होंने बताई इस सफलता के पीछे की स्ट्रेटेजी

मिलिए जेईई मेन्स में पहली रैंक हासिल करने वाले कबीर छिल्लर से? जिन्होंने बताई इस सफलता के पीछे की स्ट्रेटेजी

JEE Mains 2026 Topper kabir: कोटा कोचिंग के कक्षा के छात्र कबीर छिल्लर ने जेईई मेन सत्र-1 में 300 में से 300 का सही स्कोर करके अखिल भारतीय रैंक-1 हासिल की है। वह सत्र-2 की परीक्षा में शामिल नहीं हुए थे।

अधिक जानकारी के लिए बता दे की यह परिवार मूल रूप से दिल्ली-एनसीआर गुरुग्राम का रहने वाला है।

उन्होंने पिछले दो साल से कोटा में रहकर तैयारी की। कबीर की यह उपलब्धि निरंतर कड़ी मेहनत, सटीक रणनीति और आत्म-विश्लेषण का परिणाम है।

कबीर के पिता मोहित छिल्लर एक आईआईटीयन हैं और वर्तमान में दिल्ली एनसीआर में एक निजी कंपनी में काम कर रहे हैं, जबकि उनकी माँ प्रियंका छिल्लर एक निजी स्कूल में शिक्षिका हैं।

उन्होंने 10वीं में 98 फीसदी अंक हासिल किए थे। कबीर ने कहा कि मेरी सफलता के पीछे शिक्षकों के मार्गदर्शन का बड़ा हाथ है।

मॉक टेस्ट से मिली मदद

कबीर ने बताया कि हर टेस्ट के बाद खुद का एनालिसिस किया और जहां कमी थी, उसी पर सबसे ज्यादा फोकस किया।

मैं हर एग्जाम से पहले स्टडी स्ट्रेटेजी को फाइन ट्यून करता हूं।

नियमित मॉक टेस्ट देने के साथ हर पेपर का डीपली एनालिसिस किया, जिससे मेरी एक्यूरेसी और टाइम मैनेजमेंट दोनों बेहतर होते चले गए।

कबीर कि सबसे बड़ी ताकत

उन्होंने बताया कि कॉन्सेप्ट क्लियर होना सबसे जरूरी है। रटने की बजाय हर टॉपिक को समझना और उसे एप्लाई करना ही मेरी सबसे बड़ी ताकत रही।

पढ़ाई को छोटे-छोटे टारगेट्स में बांटा, शॉर्ट नोट्स बनाए और नियमित रिवीजन को अपनी आदत बनाया। गलतियों को दोहराने से बचने के लिए मैं हर टेस्ट के बाद कमजोरियों पर फोकस करता था।

दोस्तों के साथ भी मिलनसार हैं कबीर

कबीर ने कहा- ‘मैं दोस्तों के साथ समय बिताता हूं, जिससे मानसिक रूप से रिफ्रेश रहने में मदद मिलती है। आइआइटी मुम्बई से कम्प्यूटर साइंस ब्रांच में बीटेक करने के बाद वर्ल्ड की नंबर-1 मैसाच्युसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआइटी) से उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहता हूं।’

जेईई मेन्स 2026 का रिजल्ट

अधिक जानकारी के लिए बता दे कि एनटीए की ओर से जेईई मेन्स 2026 का परीक्षा परिणाम सोमवार देर शाम जारी कर दिया गया। इस बार 100 परसेंटाइल प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या के अनु

Source link

Leave a response —

Your email address will not be published. Required fields are marked *