नेशनल लेवल ब्यूटी पेजेंट मिस एन्ड मिसेज टॉप मॉडल इंडिया 2022 के राजस्थान ऑडिशन का हुआ आयोजन

👤 Aman 📅 February 23, 2026

 


राजधानी जयपुर में मंगलवार को एयरपोर्ट रोड स्थित गोपाला रेस्टोरेंट में नवाबजादा एन्ड कंपनी की ओर से आयोजित किए जा रहे नेशनल लेवल ब्यूटी पेजेंट मिस्टर एन्ड मिस टॉप मॉडल इंडिया 2022 सीजन 3 के राजस्थान ऑडिशन का आयोजन किया गया। जिसमें कोटा, अजमेर, बीकानेर, सीकर, जोधपुर व अन्य शहरों से आईं 100 से अधिक […]

नेशनल लेवल ब्यूटी पेजेंट मिस एन्ड मिसेज टॉप मॉडल इंडिया 2022 के राजस्थान ऑडिशन का हुआ आयोजननेशनल लेवल ब्यूटी पेजेंट मिस एन्ड मिसेज टॉप मॉडल इंडिया 2022 के राजस्थान ऑडिशन का हुआ आयोजन

राजधानी जयपुर में मंगलवार को एयरपोर्ट रोड स्थित गोपाला रेस्टोरेंट में नवाबजादा एन्ड कंपनी की ओर से आयोजित किए जा रहे नेशनल लेवल ब्यूटी पेजेंट मिस्टर एन्ड मिस टॉप मॉडल इंडिया 2022 सीजन 3 के राजस्थान ऑडिशन का आयोजन किया गया। जिसमें कोटा, अजमेर, बीकानेर, सीकर, जोधपुर व अन्य शहरों से आईं 100 से अधिक मिस व मिसेज कैटेगरी की मॉडल्स ने रैम्प वॉक कर अपने सिलेक्शन की दावेदारी पेश की।

शो डायरेक्टर अशफाक शाह और अयूब मंसूरी ने बताया कि यह इस पेजेंट का तीसरा सीजन है। इस ऑडिशन में पूरे राजस्थान से मॉडल्स इस पेजेन्ट में पार्टिसिपेट करने के लिए जयपुर आईं हैं। सभी मॉडल्स ने वेस्टर्न थीम पर ब्लैक वन पीस ड्रेस कोड में पहले रैंप वॉक और बाद में सिंगिंग, डांसिंग व अन्य एक्टिविटीज से जजेज को इम्प्रेस किया।

मिस कैटेगरी की 25 और मिसेज कैटेगरी की 75 मॉडल्स ने इस ऑडिशन में हिस्सा किया। इस ऑडिशन के बाद में टैलेंट राउंड, पोर्टफोलियो शूट, लुक लॉन्च, फिटनेस व मोटिवेशनल सेशन का आयोजन किया जाएगा। इसी साल दिसंबर के अंत में इस पेजेंट के ग्रैंड फिनाले का भव्य आयोजन किया जाएगा।

इस ऑडिशन के दौरान जूरी पैनल में माधुरी डांस एकेडमी की डायरेक्टर माधुरी वाधवा, वर्तिका भाटिया मेकअप स्टूडियो की डायरेक्टर वर्तिका भाटिया और फैशन डिज़ाइनर व कोरियोग्राफर रजनी कौर खान ने जूरी की भूमिका में पार्टिसिपेंट्स के टैलेंट को परखा। प्रोग्राम में चीफ गेस्ट के तौर पर खालिक खान और गेस्ट के तौर पर मुकेश पूनिया, शहजाद अली, सुहान खान, आर्यन, खुर्शीद मौजूद रहे।

Source link

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *