Jhunjhunu news

Jhunjhunu News : चिड़ावा में थ्रेशर हादसा: युवक की दर्दनाक मौत

Jhunjhunu News : चिड़ावा में थ्रेशर हादसा: युवक की दर्दनाक मौत

झुंझुनूं जिले के चिड़ावा क्षेत्र में शुक्रवार एक दर्दनाक हादसा सामने आया। घासी का बास (नूनिया गोठड़ा के पास) में गेहूं की फसल निकालते समय एक युवक थ्रेशर मशीन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

युवक की मौके पर ही मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान विकास उर्फ कालू (28 वर्ष) पुत्र रघुवीर नूनिया, निवासी नूनिया गोठड़ा के रूप में हुई है।

वह अपने परिचित के खेत में थ्रेशर मशीन से गेहूं निकालने का काम कर रहा था, तभी अचानक हादसा हो गया।

हादसा इतना भयावह कि मच गई अफरा-तफरी

हादसा बेहद खौफनाक था। युवक का शरीर मशीन में फंसकर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाली स्थिति

सूचना मिलते ही बगड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बगड़ के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई।

जांच जारी, कारणों का पता लगाया जा रहा

पुलिस के अनुसार हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

अविवाहित था युवक, गांव में शोक

मृतक विकास अविवाहित था और खेती-बाड़ी का कार्य करता था।

रोजमर्रा की तरह खेत में काम करते समय हुए इस हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

चिड़ावा – मनीष शर्मा

Source link

Leave a response —

Your email address will not be published. Required fields are marked *