Jhunjhunu news

Jhunjhunu News : हेड कांस्टेबल महेंद्र सिंह ने जीता गोल्ड, ऑल इंडिया गेम्स लक्ष्य

Jhunjhunu News : हेड कांस्टेबल महेंद्र सिंह ने जीता गोल्ड, ऑल इंडिया गेम्स लक्ष्य

झुंझुनूं जिले के सूरजगढ़ थाना में पदस्थापित हेड कांस्टेबल महेंद्र सिंह ने ताइक्वांडो में शानदार प्रदर्शन कर एक बार फिर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

उन्होंने जयपुर एवं जयपुर ग्रामीण में आयोजित 21वीं रेंज स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता।


पहले भी जीत चुके हैं राष्ट्रीय स्तर पर पदक

महेंद्र सिंह का यह पहला बड़ा कारनामा नहीं है।

वे वर्ष 2018-19 में नेशनल स्तर पर भी मेडल जीत चुके हैं, जिसके चलते उन्हें राजस्थान पुलिस द्वारा विशेष पदोन्नति भी दी गई थी।


अब ऑल इंडिया पुलिस गेम्स पर नजर

गोल्ड मेडल जीतने के बाद अब महेंद्र सिंह का लक्ष्य ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में पदक हासिल करना है।

इसके लिए वे लगातार कड़ी मेहनत और अभ्यास कर रहे हैं।


थाना परिसर में खुशी का माहौल

इस उपलब्धि के बाद सूरजगढ़ थाना परिसर में खुशी और गर्व का माहौल है।

एसएचओ रणजीत सिंह सेवदा सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने उन्हें बधाई दी।

साथी पुलिसकर्मियों ने इसे विभाग के लिए गर्व का क्षण बताया।


युवाओं के लिए बने प्रेरणा

महेंद्र सिंह न केवल अपने पुलिस कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन कर रहे हैं, बल्कि खेल के क्षेत्र में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।

उनकी सफलता यह संदेश देती है कि लगन और मेहनत से किसी भी क्षेत्र में सफलता पाई जा सकती है

चिड़ावा – मनीष शर्मा

Source link

Leave a response —

Your email address will not be published. Required fields are marked *