Latest Posts

National Highway : राजस्थान को जल्द मिलेगा एक नए नेशनल हाइवे का तोहफा! कोटपूतली-नागौर मार्ग से शेखावाटी को मिलेगी विकास की रफ्तार

National Highway : राजस्थान को जल्द मिलेगा एक नए नेशनल हाइवे का तोहफा! कोटपूतली-नागौर मार्ग से शेखावाटी को मिलेगी विकास की रफ्तार

Rajasthan New National Highway : राजस्थान के साथ साथ शेखावाटी के लोगों के लिए बड़ी अच्छी खबर सामने आ रही है। बता दे की कोटपूतली-उदयपुरवाटी-सीकर-खूड़-लोसल-नागौर राज्य मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने की मांग ने अब गति पकड़ ली है. केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री Nitin Gadkari ने अधिकारियों को इस प्रस्ताव पर प्राथमिकता से विचार करने के निर्देश दिए हैं. सांसद अमराराम के प्रयासों के बाद शुरू हुई प्रक्रिया से शेखावाटी क्षेत्र में विकास, व्यापार और पर्यटन को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है.

कोटपूतली-उदयपुरवाटी-सीकर-खूड़-लोसल-नागौर बनेगा National Highway

अधिक जानकारी के लिए बता दे की कोटपूतली-उदयपुरवाटी-सीकर-खूड़-लोसल-नागौर राज्य मार्ग है. सांसद अमराराम ने बताया कि उन्होंने इस महत्वपूर्ण सड़क मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित कराने के लिए केंद्रीय मंत्री से आग्रह किया था. अब इस सड़क को नेशनल हाईवे का दर्जा देने के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इस मार्ग को लेकर उच्च अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं. ऐसे में उम्मीद है कि राज्य मार्ग जल्द ही राष्ट्रीय राजमार्ग बनेगा.

स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी

अधिक जानकारी के लिए बता दे कि सांसद अमराराम ने उम्मीद जताई है कि इस पहल से जल्द सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा और इस क्षेत्र के लोगों को बेहतर सड़क सुविधाओं का लाभ मिलेगा. इससे क्षेत्र में यातायात सुविधाएं बेहतर होंगी और व्यापार तथा पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा. इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी और लोगों के जीवन स्तर में भी सुधार आने की संभावना है. उन्होंने बताया कि इस सड़क के राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित होने के बाद सड़कों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी.

चार जिलों को आपस में जोड़ता है यह State Highaway

आपको बता दे कि कोटपूतली-उदयपुरवाटी-सीकर-खूड़-लोसल-नागौर राज्य मार्ग चार से अधिकजिलों को आपस में जोड़ता है. यह सड़क कई बड़े प्रमुख शहरों से होकर गुजराती है. यह व्यापार, पर्यटन और धार्मिक महत्व के हिसाब से भी यह सड़क बहुत खास है. इस राज्य राजमार्ग से भारी वाहन भी गुजरते हैं. व्यापारिक दृष्टि से नागौर और कोटपूतली क्षेत्र से व्यापारिक ट्रांसपोर्ट का काम भी होता है.

Source link

Leave a response —

Your email address will not be published. Required fields are marked *