Churu news

Churu News : सालासर जा रहे 2 युवक हादसे में घायल

Churu News : सालासर जा रहे 2 युवक हादसे में घायल

बाइक खराब होने पर धक्का देते समय बिगड़ा संतुलन, हादसा
चूरू जिले में NH-52 पर रविवार सुबह सालासर बालाजी दर्शन के लिए जा रहे दो युवक हादसे का शिकार हो गए। इस दुर्घटना में दोनों युवक घायल हो गए।

बाइक खराब होने पर हुआ हादसा

घायल जेसन पंजाबी ने बताया कि वे अपने दोस्तों के साथ सिरसा से सालासर जा रहे थे। ढाढ़र टोल के आगे एक बाइक में तकनीकी खराबी आ गई।

खराब बाइक को सर्विस सेंटर तक ले जाने के लिए जेसन और प्रदीप दूसरी बाइक पर बैठकर उसे पैर से धक्का लगा रहे थे।

संतुलन बिगड़ने से गिरे सड़क पर

इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ गया और दोनों युवक सड़क पर गिर गए, जिससे वे घायल हो गए।

अस्पताल में कराया गया भर्ती

घायलों को ढाढ़र टोल एम्बुलेंस की मदद से चूरू के डीबी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज किया।

चोटें आईं, बड़ा हादसा टला

हादसे में जेसन के हाथ और पैरों में चोटें आई हैं, जबकि प्रदीप के हाथ में चोट लगी है।

घायल प्रदीप ने बताया कि वे सुबह 5 बजे सिरसा से निकले थे, लेकिन हादसे के बाद अब वे सालासर नहीं जाएंगे और वापस लौटेंगे।

Source link

Leave a response —

Your email address will not be published. Required fields are marked *