Jhunjhunu news

Jhunjhunu News : रफ्तार बनी आफत: वेन्यू कार की सीधे होटल दीवार में टक्कर

Jhunjhunu News : रफ्तार बनी आफत: वेन्यू कार की सीधे होटल दीवार में टक्कर

गुढ़ा रोड पर हादसा: 4 युवक घायल

झुंझुनूं शहर के गुढ़ा रोड पर शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया।
एक तेज रफ्तार वेन्यू कार अनियंत्रित होकर होटल की दीवार में जा घुसी

4 युवक घायल

इस हादसे में कार सवार चार युवक घायल हो गए
सभी घायल बड़ागांव (झुंझुनूं) के निवासी हैं और उनकी उम्र 23 से 24 वर्ष के बीच बताई जा रही है।

कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त

जानकारी के अनुसार कार में कुल पांच युवक सवार थे, जो झुंझुनूं से गुढ़ा की ओर जा रहे थे।
अचानक चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और कार सीधे होटल की दीवार से टकरा गई

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का फ्रंट हिस्सा पूरी तरह टूट गया

तुरंत अस्पताल पहुंचाए गए घायल

घटना के बाद मौके पर एम्बुलेंस पहुंची और घायलों को तुरंत BDK अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घायलों की पहचान—

  • राहुल बापुलिया
  • राहुल दहन
  • विक्रम दहन

के रूप में हुई है, जबकि दो अन्य साथी भी साथ थे।

एक युवक के पैर में गंभीर चोट

राहुल दहन के पिता मुकेश दहन के अनुसार
हादसे में सभी को चोटें आई हैं, लेकिन एक युवक के पैर में गंभीर चोट बताई जा रही है।

पुलिस ने किया मौका मुआयना

हादसे की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
प्राथमिक जांच में हादसे का कारण कार का अनियंत्रित होना माना जा रहा है।

Source link

Leave a response —

Your email address will not be published. Required fields are marked *