महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन में एकनाथ शिंदे की भूमिका के चलते चल रहा सस्पेंस अब खत्म हो गया है। शपथ ग्रहण समारोह से दो घंटे एकनाथ शिंदे डिप्टी सीएम बनने के लिए तैयार हो गए हैं।

महाराष्ट्र :विधानसभा चुनाव में महायुति गठबंधन की प्रचंड जीत के बाद पहले मुख्यमंत्री को लेकर उठापटक चल रही थी। बुधवार को भाजपा ने पर्यवेक्षकों को भेजकर यह गुत्थी सुलझाई तो एकनाथ शिंदे को लेकर सस्पेंस बन गया। इसमें यह स्थिति साफ नहीं हो पा रही थी कि एकनाथ शिंदे देवेंद्र फडणवीस के साथ उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे या नहीं। हालांकि गुरुवार को नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह से पहले यह सस्पेंस भी क्लियर हो गया। एकनाथ शिंदे अपनी पार्टी के विधायकों के कहने पर डिप्टी सीएम के पद की शपथ लेने के लिए तैयार हो गए हैं।
शिवसेना के विधायक ने सार्वजनिक की जानकारी
शिवसेना नेता उदय सामंत ने यह जानकारी सार्वजनिक की है। उदय सामंत ने शिवसेना ने खत्म किया सस्पेंस, देवेंद्र फडणवीस के साथ डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे एकनाथ शिंदेको भी इसकी सूचना दी। उन्होंने कहा कि गुरुवार शाम को मुंबई के आजाद मैदान में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में एकनाथ शिंदे डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे। मीडिया रिपोर्ट और पार्टी सूत्रों की मानें तो एकनाथ शिंदे की मांग थी कि गृह मंत्रालय उन्हें दिया जाए, लेकिन इसपर भाजपा तैयार नहीं थी। इसीलिए वह अभी तक डिप्टी सीएम पद की शपथ लेने की स्थिति स्पष्ट नहीं कर रहे थे। हालांकि यह सस्पेंस अभी भी बना है कि गृह मंत्रालय शिंदे को दिया जाएगा या नहीं। बहरहाल पार्टी का कहना है कि एकनाथ शिंदे डिप्टी सीएम बनेंगे।
देवेंद्र फडणवीस के पास ही रहेगा गृह मंत्रालय
भाजपा सूत्रों की मानें तो गृह मंत्रालय देवेंद्र फडणवीस अपने पास ही रखेंगे। इसके पीछे का कारण ये है कि गृह मंत्रालय दूसरे के पास जाने से सरकार में सत्ता के दो केंद्र हो जाएंगे। इसके अलावा प्रशासन के संचालन में भी सीएम को दिक्कत होगी। अभी तक एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र सरकार में सबसे पार्टी के नेता थे। इसके बावजूद उन्होंने सीएम पद का त्याग किया। इसलिए उनके पास गृह मंत्रालय था। अब विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा प्रदेश में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। इसलिए गृह मंत्रालय सीएम के पास ही रहेगा। अब नई सरकार के गठन में तमाम उठापटक के बीच सबकी नजरें शाम को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह पर टिकी हैं।
उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने एकनाथ शिंदे पर कसा तंज
महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन से पहले एकनाथ शिंदे को लेकर चल सस्पेंस के बीच उद्धव ठाकरे की शिवसेना मजे लेने लगी। इसको लेकर पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने एकनाथ शिंदे पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि उनका दौर खत्म हो गया है। उनका दौर महज 2 साल का था, जिसे भाजपा ने अब खत्म कर दिया है। संजय राउत ने आगे कहा “एकनाथ शिंदे का दौर अब खत्म हो गया है। उनकी जितनी जरूरत थी, वह भाजपा ने पूरी कर ली। अब तो उनकी पार्टी को भी भाजपा तोड़ सकती है। भाजपा की राजनीति हमेशा ऐसी ही रहेगी। वे उसी पार्टी को बर्बाद कर देते हैं, जो उनके साथ काम करती है।”