Latest Posts

Bank Holidays April 2026 List : पुरे अप्रैल में कब कब बंद रहेंगे बैंक? RBI ने जारी की नई हॉलिडे लिस्ट

Bank Holidays April 2026 List : पुरे अप्रैल में कब कब बंद रहेंगे बैंक? RBI ने जारी की नई हॉलिडे लिस्ट

Bank Holiday in April 2026: अप्रैल 2026 में बैंक अवकाशः अगर आपको बैंक से जुड़ा की भी काम है तो बता दे की अप्रेल महीने में छुट्टियों की लिस्ट लम्बी है। RBI द्वारा जारी नई लिस्ट के अनुसार अप्रेल महीने में कई दिन बैंक बंद रहने वाले है।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के अवकाश कैलेंडर के अनुसार, इस महीने राष्ट्रीय और राज्य स्तर के त्योहारों के कारण बैंक अलग-अलग दिनों में बंद रहेंगे। ग्राहकों को पहले से ही अपने काम की योजना बनाने की आवश्यकता होती है। चलिए जानते है अप्रैल 2026 कब कहाँ बनेक रहेंगें बंद

आज बैंकों में छुट्टी

1 अप्रैल को वार्षिक खाता बंद होने के कारण देश भर के बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, मिजोरम, सिक्किम, नागालैंड, झारखंड, मेघालय और हिमाचल प्रदेश जैसे कुछ राज्यों में बैंक खुले रह सकते हैं।

गुड फ्राइडे के कारण देश के अधिकांश हिस्सों में 3 अप्रैल को बैंक बंद रहेंगे, हालांकि कुछ राज्यों में बैंक खुले रह सकते हैं।

14 से 16 अप्रैल लगातार 3 दिन बैंक बंद

अंबेडकर जयंती, बैसाखी, तमिल नव वर्ष और बिहू जैसे त्योहारों के कारण 14 अप्रैल को कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

15 अप्रैल को नए साल और अन्य त्योहारों के कारण कुछ राज्यों में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होंगी।

16 अप्रैल को बैंक बंद रहेंगे।

20-21 अप्रैलः राज्य स्तर की छुट्टियां

20 अप्रैल को कर्नाटक में बैंक बसव जयंती और अक्षय तृतीया के कारण बंद रहेंगे,

जबकि 21 अप्रैल को त्रिपुरा में गरिया पूजा के कारण छुट्टी होगी।

डिजिटल सेवाओं को मिलता रहेगा लाभ

हालांकि इन दिनों बैंक शाखाएं बंद रहेंगी, लेकिन ग्राहकों को ज्यादा परेशानी नहीं होगी। यूपीआई, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और एटीएम सेवाएं हमेशा की तरह जारी रहेंगी।

किस बात का ध्यान रखना चाहिए?

बैंकों के बंद होने से चेक क्लियरिंग, कैश डिपॉजिट, डिमांड ड्राफ्ट जैसे काम नहीं हो पाएंगे। इसलिए, यह महत्वपूर्ण है कि आप अपना महत्वपूर्ण बैंकिंग कार्य पहले से करवा लें।

Source link

Leave a response —

Your email address will not be published. Required fields are marked *