Jhunjhunu news

Video News : मीठी बातों में फंसाकर कमरे में बुलाया, फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल

Video News : मीठी बातों में फंसाकर कमरे में बुलाया, फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल

हनी ट्रैप का बड़ा खेल! झुंझुनूं में 3 महिलाएं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

झुंझुनूं में एक ऐसा खेल चल रहा था…जहां मीठी बातों से शुरू होकर, ब्लैकमेल पर खत्म होती थी कहानी…
एक फोन कॉल…एक मुलाकात…और फिर… जिंदगी भर की बदनामी का डर!
पीड़ित के मोबाइल पर एक महिला का कॉल आया…बातें इतनी मीठी… कि उसे जाल का अंदाजा ही नहीं हुआ…
धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी…और फिर उसे बुलाया गया मोतीलाल कॉलेज के पास एक मकान में…
जैसे ही वो अंदर गया…उसे एक कमरे में ले जाया गया…और बाहर से दरवाजा बंद!
अगले ही पल…महिला ने चिल्लाना शुरू किया—”इसने मेरे साथ गलत काम किया!”

कुछ ही सेकंड में 4-5 लोग अंदर घुस आए…और शुरू हुआ असली खेल…
या तो पैसे दो… या फिर दुष्कर्म केस में जेल जाओ!”
बदनामी के डर से कांपते हुए पीड़ित ने
1 लाख रुपये दे दिए…लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई…
गैंग बार-बार फोन कर
और पैसों की मांग करने लगा…अब मामला पहुंचा पुलिस तक…

झुंझुनूं कोतवाली थाना पुलिस नेइस पूरे खेल को खत्म करने के लिए
एक खतरनाक प्लान तैयार किया…डमी पैसे… जाल… और सटीक टाइमिंग!
जैसे ही आरोपी गुढ़ा मोड़ पर पैसे लेने पहुंचे…
चारों तरफ से पुलिस ने घेराबंदी कर दी…
और फिर…एक-एक कर सब पकड़े गए!
मौके से 2 महिलाएं और 1 पुरुष गिरफ्तार…
और पूछताछ में सामने आया एक और नाम…
जिसे बाद में पुलिस ने पकड़ लिया। गिरफतारशुदा आरोपियों में
सीमा शर्मा पत्नी मनोज शर्मा पुत्री महेन्द्र शर्मा जाति ब्राह्मण, उम्र 31 साल, निवासी मोतीलाल स्टेडियम के पास वार्ड नम्बर 58 कस्बा झुन्झुनू,
राहुल पुत्र संजय जाति नायक उम्र 22 साल निवासी थिरपाली बडी पुलिस थाना हमीरवास जिला चूरू,
प्रियंका पत्नी बिटू पुत्री खूबीराम जाति मेघवाल उम्र 25 साल निवासी उगडोली थाना बाढडा हरियाणा हाल हरपालू ताल पुलिस थाना हमीरवास जिला चूरू
मुनेष कुमारी पत्नी संदीप पुत्री सतवीर जाति जाट उम्र 29 साल निवासी वार्ड नं 26 खटीको का मोहल्ला चिडावा हाल पालोता पुलिस थाना सिंघाना जिला झुन्झुनू
शामिल है।

पुलिस के मुताबिक…ये कोई एक घटना नहीं…
बल्कि पूरी प्लानिंग के साथ चलाया जा रहा वसूली का नेटवर्क था
सोचिए…अगर उस दिन पुलिस जाल नहीं बिछाती…
तो कितने और लोग इस जाल में फंस जाते? इसलिए… अगली बार
अगर कोई अनजान कॉल…या मीठी बातें आपको कहीं बुलाएं…

तो सावधान रहें…
क्योंकि हो सकता है आप इन मीठी बातो के अगले शिकार हो सकते है।
ऐसी ही सच्ची और सतर्क करने वाली खबरों के लिए
जुड़े रहें Shekhawati Live के साथ।

Source link

Leave a response —

Your email address will not be published. Required fields are marked *