उदयपुरवाटी से शाकंभरी धाम: भव्य निशान पदयात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

👤 Aman 📅 March 27, 2026

श्रद्धालुओं की भक्ति और जयकारों से गूंज उठी अरावली की वादियां
उदयपुरवाटी,कैलाश बबेरवाल। चैत्र नवरात्रि पर शाकंभरी कुटुंब परिवार की ओर से मां शाकंभरी की भव्य निशान पदयात्रा निकाली गई।
पदयात्रा का शुभारंभ प्रातः 11:15 बजे कस्बे के ऐतिहासिक श्री गणेश मंदिर से हुआ।
यात्रा संयोजक मूलचंद सैनी ने बताया कि डीजे की धुन और जय माता दी के उद्घोष से पूरे कस्बे में धर्ममय वातावरण बना।

पुष्प वर्षा और भव्य स्वागत

यात्रा मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं का उत्साह देखने लायक था।
स्थानीय नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। हाथों में रंग-बिरंगे निशान लिए श्रद्धालु माता के जयकारे लगाते हुए शाकंभरी धाम की ओर बढ़े।

भजन और जयकारों की गूंज

डीजे पर बजते मां शाकंभरी के भजनों ने श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।
सांस्कृतिक और धार्मिक माहौल में श्रद्धालुओं ने माता के चरणों में निशान अर्पित कर यात्रा का विधिवत समापन किया।

प्रमुख उपस्थितियां

इस आयोजन में बद्रीप्रसाद तंवर, अजय चौमाल (चिड़ावा), सुनील तंवर, महेश शाह, बसंत सैनी, मुकेश सैनी, सज्जन चेजारा, प्रकाश सैनी सहित सैकड़ों महिला और पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए।

Source link

About Author

Aman Alria covers local news from Shekhawati as well as state, national, and world affairs. He is committed to accurate, balanced, and reader-focused journalism.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *