Churu news

Churu News : एक नंबर की दो बसें पकड़ी गईं, परिवहन विभाग की कार्रवाई

Churu News : एक नंबर की दो बसें पकड़ी गईं, परिवहन विभाग की कार्रवाई

एक ही नंबर पर दो बसों का संचालन, जांच में खुला फर्जीवाड़ा

चूरू जिले के राजलदेसर कस्बे में एक ही नंबर की दो बसें चलने की शिकायत पर परिवहन विभाग की टीम जांच के लिए पहुंची
परिवहन निरीक्षक कैन्हयालाल यादव ने मौके पर कार्रवाई की।

स्कूल के पास खड़ी मिली बस, तुरंत सीज

जांच के दौरान लाल भवन स्कूल के पास आरजे 14 पीए 0743 नंबर की बस खड़ी मिली, जिसे तुरंत सीज कर राजलदेसर थाने ले जाया गया।

दूसरी बस का मिला संदिग्ध चेसिस

टीम को सूचना मिलने पर मालासी बास में एक बाड़े में दूसरी बस का चेसिस बरामद हुआ
जांच में पाया गया कि चेसिस नंबर को ग्राइंडर से मिटाने की कोशिश की गई थी, जिससे मामला संदिग्ध हो गया।

बस मालिक की शिकायत से खुला मामला

परिवहन निरीक्षक ने बताया कि

“बस मालिक ने शिकायत की थी कि उसने बस बेच दी, लेकिन नए मालिक ने नाम ट्रांसफर नहीं कराया और उसी नंबर से दूसरी बस चला रहा है।”

आरटीओ कार्यालय भेजा गया मामला

बरामद चेसिस को क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय सुजानगढ़ भेजा गया है।
अब जांच के बाद ही यह तय होगा कि कौनसी बस असली है और कौनसी फर्जी

आगे होगी सख्त कार्रवाई

परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि
जो बस सही पाई जाएगी उसे छोड़ा जाएगा, जबकि फर्जी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a response —

Your email address will not be published. Required fields are marked *