सिंघाना में फर्जी पट्टे से हवेली कब्जा, 2 गिरफ्तार
झुंझुनूं जिले के सिंघाना कस्बे में फर्जी दस्तावेज और फर्जी पट्टा जारी कर हवेली पर कब्जा करने का गंभीर मामला सामने आया है।
इस मामले में पुलिस थाना सिंघाना ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस की टीम ने की कार्रवाई
जिला पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर (IPS) के निर्देशानुसार यह कार्रवाई की गई।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन और डीएसपी नोपराम भाकर के सुपरविजन में थानाधिकारी सुगन सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर जांच की गई।
क्या है पूरा मामला
परिवादी अरविंद मिश्रा निवासी सिंघाना ने 20 जनवरी 2026 को रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।
शिकायत में बताया गया कि तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी पुष्पेन्द्र यादव, तत्कालीन सरपंच विजय कुमार शर्मा, और अन्य लोगों ने मिलकर फर्जी दस्तावेज व पट्टा तैयार कर हवेली का स्वामित्व गलत तरीके से आरोपी के नाम कर दिया।
जांच में सामने आए तथ्य
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए हवेली के स्वामित्व संबंधी दस्तावेजों की जांच की और गवाहों से पूछताछ की।
जांच में आरोप प्रमाणित पाए जाने पर 24 मार्च 2026 को दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनमें:
- झाबरमल (36 वर्ष) निवासी सिंघाना
- विनयकांत शर्मा (46 वर्ष) निवासी वार्ड नं. 12 सिंघाना
शामिल हैं।
आगे की कार्रवाई जारी
पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों से फर्जी दस्तावेज और पट्टा जारी करने के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है।
मामले में अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की भी जांच जारी है।
Leave a Reply