New flyover : जयपुर से दिल्ली आना जाना अब हुआ आसान, पुरे 1095 दिन बाद तैयार हुआ यह फ्लाईओवर; सरपट दौड़ने लगे वाहन

👤 Aman 📅 March 24, 2026

Rajasthan New Flyover : राजस्थान के लोगों के लिए बड़ी अच्छी खबर सामने आ रही है। बता दे कि राष्ट्रीय राजमार्ग-48 स्थित जयपुर तिराहा फ्लाईओवर पर जयपुर-दिल्ली लेन को पूर्ण रूप से यातायात के लिए खोल दिया गया है।

लोड टेस्टिंग पूरी होने के बाद अब छोटे-बड़े सभी प्रकार के वाहन फ्लाईओवर से गुजरने लगे हैं।

जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर जयपुर तिराहे पर पिछले तीन वर्षों यानि 1059 दिनों से फ्लाईओवर का निर्माण चल रहा है।

जिसके चलते जयपुर तिराहा कट बंद होने से आसपास के दुकानदारों का धंधा ही चौपट हो गया था।

पिछले दिनों ने एनएचएआई के अधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों के दबाव एवं आमजन के बढ़ते आक्रोश के चलते काम में तेजी देखने को मिली।

इस पर फ्लाईओवर पर जयपुर दिल्ली लेन का काम पूर्ण होने व लोड टैस्टिंग के बाद छोटे-बड़े सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी गई।

शहर के लोगों को मिली बड़ी राहत

जयपुर-दिल्ली लेन के चालू हो जाने के बाद छोटे-बड़े वाहन फ्लाईओवर के ऊपर से गुजरते रहे।

जिससे अक्सर जाम से अटी रहने वाली सर्विस रोड खाली नजर आए। नीचे से केवल बसें ही आती रही।

जयपुर दिल्ली लेन चालू होने के बाद अब जयपुर तिराहा कट के खुलने की भी संभावना है।

जल्दी ही कट को खोल दिया जाएगा। जिससे शहर में आने वाले लोगों को भी लंबा फेरा लगाने से राहत मिलेगी।

मिडिया पर उठा Issue काम में आई तेजी

फ्लाईओवर पर जयपुर-दिल्ली लेन को चालू करने को की एनएचएआई ने पहले 1 फरवरी को चालू करने का दावा किया जा रहा था।

बाद में धरना प्रदर्शन होने पर अधिकारियों ने 10 फरवरी की टाइम लाइन निर्धारित की थी, लेकिन टाइम लाइन पर भी यातायात चालू नहीं हो पाया। इ

बता दे कि मिडिया ने 13 फरवरी के अंक में जयपुर-दिल्ली लेन खुलने में फिर देरी शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी।

इसके बाद एनएचएआई की ओर से काम में तेजी लाई गई और 18 फरवरी को सांकेतिक रूप से छोटे वाहनों को गुजार कर ट्रायल किया गया था।

इसके बाद अब पूर्ण रूप से यातायात चालू कर दिया।

Source link

About Author

Aman Alria covers local news from Shekhawati as well as state, national, and world affairs. He is committed to accurate, balanced, and reader-focused journalism.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *