झुंझुनू में टूरिस्ट बस की टक्कर, कॉलेज प्रिंसिपल गंभीर, भीषण टक्कर में बाइक बस में घुसी, प्रिंसिपल गंभीर हालत में रेफर
झुंझुनूं जिले के चिड़ावा-सूरजगढ़ बायपास पर गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ।
तेज रफ्तार टूरिस्ट बस ने बाइक सवार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त कि बाइक बस में घुसी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक का आधा हिस्सा बस में घुस गया।
वहीं बाइक सवार हवा में उछलकर बस के शीशे से टकराया और सड़क पर जा गिरा।
कॉलेज प्रिंसिपल की हालत गंभीर
घायल की पहचान प्रकाश नायक निवासी अडूका के रूप में हुई है, जो बरासिया कॉलेज, सूरजगढ़ के प्रिंसिपल बताए जा रहे हैं।
हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
अस्पताल में प्राथमिक उपचार, फिर रेफर
घायल को तुरंत चिड़ावा उपजिला अस्पताल ले जाया गया।
यहां डॉ. सरोज पायल और मेडिकल स्टाफ ने प्राथमिक उपचार किया।
हालत नाजुक होने पर उन्हें जिला अस्पताल झुंझुनूं रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने संभाला मोर्चा
हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई।
सूचना मिलते ही सूरजगढ़ पुलिस पहुंची और:
- बस चालक को हिरासत में लिया
- क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया
- यातायात सुचारू करवाया
पर्यटकों से भरी थी बस
जानकारी के अनुसार बस में कोलकाता के पर्यटक सवार थे।
यह बस जयपुर की एजेंसी से हायर की गई थी और लोहारू रेलवे स्टेशन से यात्रियों को लेकर जा रही थी।
जांच जारी
पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
शेखावाटी लाइव के लिए चिड़ावा से मनीष शर्मा की रिपोर्ट
Leave a Reply