Alwar Namo Bharat Train: कब से चलेगी दिल्ली अलवर ‘नमो भारत’ ट्रेन? सामने आई बड़ी अपडेट, देखें

👤 Aman 📅 February 23, 2026

Alwar Namo Bharat Train: अलवर से दिल्ली के बीच हाई स्पीड रैपिड रेल से सफर करने का इंतजार करने वालों को अभी और इंतजार करना पड़ सकता है। सूत्रों की माने तो इस ट्रेन के चलने में अभी 5 साल का समय और लग सकता है। नमो भारत ट्रेन पहले चरण में दिल्ली से बवाल के बीच चलेगी। अलवर को तीसरे नंबर के प्रोजेक्ट में शामिल किया गया है ऐसे में अलवर और दिल्ली के बीच रैपिड रेल चलाने में अभी काफी समय लग सकता है।

अलवर दिल्ली रैपिड रेल के चलने में अभी हो सकती है देरी

कार्यकारी महानिदेशक आरपी कोसर ने जानकारी दिया की स्टेज प्रथम दिल्ली से बावल क्षेत्र का काम जल्द पूरा होगा और इन दोनों स्टेशनों के बीच पहले रैपिड रेल चलेगी। इसके बाद बावल एससीएनबी सोता नाला का काम दूसरे चरण में किया जाएगा वहीं तीसरे चरण में दिल्ली से अलवर का काम किया जाएगा।

पहले 2026 तक दोनों चरणों का काम पूरा करने के बारे में बताया गया था लेकिन अभी पहले चरण का काम ही पूरा नहीं हुआ है ऐसे में दिल्ली अलवर रैपिड रेल चलने में देरी हो सकती है।

कुल लंबाई करीब 164 किमी

वर्ष 2018 में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने रैपिड रेल प्रोजेक्ट को मंजूरी दी थी। इसे दिल्ली-गुरुग्राम-एसएनबी-अलवर क्षेत्रीय रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) कॉरिडोर नाम दिया गया था। यह 164 किलोमीटर का प्रोजेक्ट होगा और रैपिड रेल चलने से कम समय में दिल्ली से अलवर की दूरी तय हो जाएगी।

Source link

About Author

Aman Alria covers local news from Shekhawati as well as state, national, and world affairs. He is committed to accurate, balanced, and reader-focused journalism.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *