Heavy Rain Alert : गुलाबी ठंढ के बिच आंधी-बारिश, सीकर में ताबडतोड गिरे ओले, अगले 48 घंटे ऐसा रहेगा राजस्थान का मौसम

👤 Aman 📅 March 18, 2026

Rajasthan Heavy Rain Alert : राजस्थान में अचानक दोपहर को मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। जिसके चलते जैसलमेर में बारिश हुई। सीकर में बारिश के साथ ओले गिरे है। मौसम विभाग ने 19 और 20 मार्च को बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है।

पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव

बता दे की उत्तर भारत पर पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव राजस्थान में देखा गया था। जैसलमेर में बारिश हो रही थी। सीकर और रामगढ़-शेखावाटी में हवा के साथ बारिश हुई। बारिश से तापमान में गिरावट आने से लोगों को काफी राहत मिली।

मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने कहा कि राज्य में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव 21 मार्च को समाप्त हो जाएगा और आसमान साफ रहेगा।

तापमान में गिरावट

इससे पहले मंगलवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों में आसमान में बादल छाए रहे। तापमान में 1 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। बीकानेर, चुरू, जैसलमेर, जोधपुर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि गंगानगर, हनुमानगढ़ में न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अगले 48 घंटे किऐसा रहेगा मौसम

प्रदेश में नए सिस्टम का अधिकतम प्रभाव 18 मार्च से शुरू होने जा रहा है, जोधपुर, बीकानेर मंडल और शेखावाटी के क्षेत्रों में महसूस किया जाएगा।

कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। हालांकि, राज्य के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा।

आंधी और ओलावृष्टि की चेतावनी वास्तविक आंदोलन 19 और 20 मार्च को देखा जाएगा, जब यह विक्षोभ अपने चरम पर होगा। Rajasthan weather Alert

जोधपुर और बीकानेर के साथ-साथ अजमेर, जयपुर, भरतपुर, उदयपुर और कोटा संभाग में भी भारी बारिश होने की संभावना है।

Source link

About Author

Aman Alria covers local news from Shekhawati as well as state, national, and world affairs. He is committed to accurate, balanced, and reader-focused journalism.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *