सड़क सुरक्षा अभियान: ओवरलोड डम्परों पर कड़ी कार्रवाई, लाखों रुपये का जुर्माना वसूला
झुंझुनूं पुलिस थाना कोतवाली की संयुक्त टीम ने सड़क सुरक्षा अभियान के तहत 16 और 17 मार्च की रात ओवरलोड डम्परों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की।
इस अभियान में पुलिस, परिवहन विभाग और खनन विभाग की टीम ने मिलकर राजमार्गों पर दौड़ रहे ओवरलोड वाहनों पर नजर रखी और कार्रवाई की।
कार्यवाही का विवरण
- कुल 6 ओवरलोड डम्पर जप्त किए गए।
- इन वाहनों से 4 डम्परों से 6,88,686 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
- जप्त वाहनों के चालकों के खिलाफ आगे भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अधिकारियों की भूमिका
इस संयुक्त कार्रवाई का निर्देशन कार्यवाहक पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत, आरपीएस, झुंझुनूं ने किया।
सुपरविजन में गोपाल सिंह ढाका, आरपीएस, सीओ सीटी और थानाधिकारी कोतवाली झुंझुनूं श्रवण कुमार पु.नि. रहे।
टीम में पुलिस जाप्ता, परिवहन विभाग झुंझुनूं और खनन विभाग झुंझुनूं के अधिकारी शामिल थे।
सड़क सुरक्षा अभियान जारी
पुलिस ने बताया कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और ओवरलोड वाहनों को नियंत्रित करने के लिए इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
Leave a Reply