उदयपुरवाटी में तीन प्रतिष्ठानों पर घरेलू सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग मिला
झुंझुनूं जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग और कालाबाजारी के खिलाफ जिला प्रशासन ने कार्रवाई की है।
सोमवार को जिला रसद कार्यालय की टीम ने निरीक्षण के दौरान उदयपुरवाटी क्षेत्र में तीन प्रतिष्ठानों से 9 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए।
मध्य-पूर्व संकट के मद्देनज़र बढ़ाई निगरानी
प्रशासन के अनुसार मध्य-पूर्व संकट के कारण एलपीजी आपूर्ति में संभावित व्यवधान और कालाबाजारी की आशंका को देखते हुए जिले में विशेष निगरानी रखी जा रही है।
इसी क्रम में प्रवर्तन अधिकारी विकास महला और रामावतार भैड़ा की टीम ने विभिन्न स्थानों पर निरीक्षण किया।
तीन प्रतिष्ठानों पर मिला अवैध उपयोग
जांच के दौरान उदयपुरवाटी तहसील क्षेत्र में तीन प्रतिष्ठानों पर घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग पाया गया।
कार्रवाई के दौरान:
- श्री कृष्णा रेस्टोरेंट (शाकम्भरी गेट) से 3 सिलेंडर
- होटल तंवर से 2 सिलेंडर
- होटल कृष्णा एंड रेस्टोरेंट (जयपुर रोड) से 3 सिलेंडर
जब्त किए गए।
सभी सिलेंडरों को एचपी गैस सर्विस, उदयपुरवाटी के प्रतिनिधि को सुपुर्द कर दिया गया।
एलपीजी आदेश 2000 के तहत कार्रवाई
जिला रसद विभाग की टीम ने लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (ऑर्डर) 2000 के प्रावधानों के उल्लंघन के तहत कार्रवाई की।
प्रशासन ने कहा कि घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग, अवैध भंडारण या कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Leave a Reply