तेज धमाके के बाद सड़क पर गिरा युवक, जांघ में आया गंभीर घाव
सीकर जिले के पलसाना कस्बे में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां राष्ट्रीय राजमार्ग बायपास पर बाइक सवार युवक की जेब में रखा मोबाइल फोन अचानक फट गया।
धमाके के बाद युवक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया, जिससे वह घायल हो गया।
तेज धमाके से सड़क पर गिरा युवक
मिली जानकारी के अनुसार महिपाल सिंह (पुत्र रक्षपाल सिंह) निवासी राधा किशनपुरा चिड़िया टीबा, सीकर बाइक से कहीं जा रहे थे।
मंगलवार करीब शाम 4 बजे पलसाना बायपास के विजयनगर क्षेत्र में उनकी जेब में रखा मोबाइल अचानक तेज धमाके के साथ फट गया।
धमाके के बाद मोबाइल के चिथड़े सड़क पर बिखर गए।
जांघ में गंभीर घाव, कई जगह चोट
मोबाइल फटने से महिपाल सिंह की जांघ में घाव हो गया।
वहीं बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से उनके शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आई हैं।
पुलिस और एंबुलेंस ने पहुंचाया अस्पताल
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
घायल युवक को 108 एंबुलेंस की सहायता से पलसाना अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
Leave a Reply