Churu news

Churu News : मानसिक रूप से बीमार 24 वर्षीय युवती ने की आत्महत्या

Churu News : मानसिक रूप से बीमार 24 वर्षीय युवती ने की आत्महत्या

रतनगढ़ (चूरू) रतनगढ़ तहसील के गांव नोसरिया में 24 वर्षीय युवती ने आत्महत्या कर ली। घटना को लेकर मृतक के पिता ने मंगलवार को पुलिस में रिपोर्ट दी है, जिस पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर लाश का पोस्टमार्टम करवाकर शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

पुलिस ने बताया कि रतनगढ़ तहसील के गांव नोसरिया निवासी 48 वर्षीय दानाराम ने रिपोर्ट दी कि उसके तीन संतान है, जिसमें एक बेटा व दो बेटियां है। उसकी 24 वर्षीय बेटी पूजा सोमवार की रात खाना खाकर कमरे में सो गई। मंगलवार की सुबह देखा, तो पूजा फंदे पर लटकी हुई मिली, जिस पर उसे फंदे से नीचे उतरवाकर जिला अस्पताल लेकर आए, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पिता ने रिपोर्ट में लिखा है कि उसकी पुत्री की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी तथा बीकानेर की दवाई चल रही थी। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Source link

Leave a response —

Your email address will not be published. Required fields are marked *