केंद्रीय मंत्री का बड़ा बयान: भारत में एक मिनट में पैदा हो रहे 30 बच्चे, जनसंख्या नियंत्रण बिल जरूरी – Latest News – Rajasthan Chronicle

👤 Aman 📅 March 9, 2026



केंद्रीय पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने रविवार जनसंख्या नियंत्रण पर बड़ा बयान दिया है। केंद्र में मंत्री गिरिराज सिंह का कहना था कि देश में हर मिनट 30 से ज़्यादा बच्चे पैदा हो रहे हैं। ऐसे में वक़्त आ गया है कि जनसंख्या नियंत्रण विधेयक को लागू किया जाए।

नई  दिल्ली  : केंद्रीय पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने रविवार जनसंख्या नियंत्रण पर बड़ा बयान दिया है। केंद्र में मंत्री गिरिराज सिंह का कहना था कि देश में हर मिनट 30 से ज़्यादा बच्चे पैदा हो रहे हैं। ऐसे में वक़्त आ गया है कि जनसंख्या नियंत्रण विधेयक को लागू किया जाए। गिरिराज सिंह ने यह भी कहा कि यह विधेयक देश के हर धर्म और वर्ग के लोगों के लिए लागू होगा। इस दौरान उन्होंने देश में सीमित संसाधनों का हवाला भी दिया है।

हर मिनट पैदा हो रहे 30 बच्चे

पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह का यह भी कहना था कि जनसंख्या नियंत्रण विधेयक बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि हमारे पास सीमित संसाधन हैं। उन्होंने चीन का उदाहरण देते हुए कहा कि चीन ने वन चाइल्ड पॉलिसी लागू करके ही विकास किया है। उनका कहना था कि आज चीन में हर मिनट 10 बच्चे पैदा हो रहे हैं, जबकि भारत में 30 बच्चे प्रति मिनट पैदा हो रहे हैं है। ऐसे में हम चीन का मुक़ाबला कैसे करेंगे।

चीन ने जनसंख्या नियंत्रित कर किया विकास

पंचायती राज मंत्री एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहते हैं कि जब साल 1978 में चीन ने वन चाइल्ड पॉलिसी अपनाई तो उसकी जीडीपी भारत से कम थी। उसने क़रीब 60 लाख करोड़ की जनसंख्या को नियंत्रित करते हुए विकास किया है। केंद्रीय मंत्री ने जनसंख्या नियंत्रण विधेयक को किसी भी धर्म, आस्था की परवाह किए बग़ैर लागू करना चाहिए।





Source link

About Author

Aman Alria covers local news from Shekhawati as well as state, national, and world affairs. He is committed to accurate, balanced, and reader-focused journalism.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *