Churu news

Churu News : लूंछ गांव श्मशान में आग, दमकल ने पाया काबू

Churu News : लूंछ गांव श्मशान में आग, दमकल ने पाया काबू

दाह संस्कार के बाद चिता की चिंगारियों से भड़की आग
चूरू जिले के रतनगढ़ तहसील के लूंछ गांव में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गांव के श्मशान भूमि में अचानक आग लग गई

धुएं का गुबार उठता देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत नगरपालिका की दमकल को सूचना दी


चिता की चिंगारियों से लगी आग

ग्रामीण श्याम सिंह के अनुसार गांव के 25 वर्षीय देवीसिंह का निधन हो गया था।

रविवार को परिजनों और ग्रामीणों ने श्मशान में दाह संस्कार की प्रक्रिया पूरी की और घर लौट गए।

इसी दौरान चिता की चिंगारियों से श्मशान में आग लग गई, जिसने देखते ही देखते वहां रखी लकड़ियों और पौधों को अपनी चपेट में ले लिया


गोशाला कर्मियों ने दी सूचना

श्मशान के पास संचालित गोशाला के कर्मचारियों ने जब धुआं उठता देखा तो उन्होंने तुरंत ग्रामीणों को सूचना दी।

इसके बाद ग्रामीणों ने मामले की जानकारी एसडीएम मिथिलेश कुमार को दी।


दमकल और ग्रामीणों की मदद से बुझी आग

एसडीएम के निर्देश पर नगरपालिका की दमकल मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया

इस दौरान ग्रामीण युवाओं ने भी आग बुझाने में सहयोग किया।


इन ग्रामीणों ने निभाई अहम भूमिका

आग बुझाने में गांव के कई युवाओं ने सक्रिय सहयोग दिया, जिनमें प्रमुख रूप से:

  • हरि चौहान
  • विनोद सिंह
  • भागीरथ श्योराण
  • भंवरलाल मेघवाल
  • सांवरमल मेघवाल
  • रणजीत जाट

शामिल रहे।

Source link

Leave a response —

Your email address will not be published. Required fields are marked *