राजस्थान की जज बेटी 9 मार्च को बनेगी चौटाला परिवार की बहु, 7 मार्च को सिरसा में प्रोग्राम, कई दिग्गज नेता करेंगें शिरकत

👤 Aman 📅 March 5, 2026

Haryana News : हरियाणा में चौटाला परिवार के अंदर खुशियों का माहौल चल रहा है। बता दे की इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) की महिला प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला के इकलौते बेटे जयदीव्यन की शादी तय हो गई है। वो राजस्थान की जज के साथ शादी के पवित्र बंधन में बंधने वाले है। बता दे की 9 मार्च को ये शादी होगी और 7 मार्च को सिरसा में स्थित पैतृक चौटाला गांव में प्रीतिभोज कार्यक्रम होगा।

शादी के आ सकते है कई बड़े नेता

अधिक जानकारी के लिए बता दे की शादी में इनेलो पार्टी कार्यकर्ता एवं नेता ही बुलाए गए हैं और वो भी प्रदेशभर से। जिलेभर से काफी नेता व लोगों को बुलाया गया है। इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला भी मौजूद रहेंगे।

कोण है साक्षी भाम्भू?

अधिक जानकारी के लिए बता दे की सुनैना चौटाला की पुत्रवधू साक्षी भाम्भू राजस्थान में जज है। जयदीव्यन इकलौता बेटा है और बिजनेस संभालता है। बता दे की 9 मार्च को ये शादी होगी और 7 मार्च को सिरसा में स्थित पैतृक चौटाला गांव में प्रीतिभोज कार्यक्रम होगा।

7 मार्च को प्रीतिभोज समारोह

अधिक जानकारी के लिए बता दे की रवि चौटाला और सुनैना चौटाला के परिवार की ओर से शादी से पहले चौटाला गांव में 7 मार्च को प्रीतिभोज समारोह रखा गया है। जिसमें शामिल होने के लिए सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद समेत प्रदेशभर से लोगों और पार्टी के कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है। कई राजनीतिक हस्तियां भी इस समारोह में शामिल होने चौटाला गांव पहुंचेंगी। इसके बाद 8 मार्च को भी समारोह होगा, जिसमें केवल परिवार के लोग ही शामिल रहेंगे।

राजस्थान में हुई थी दोनों की सगाई

अधिक जानकारी के लिए बता दे की कुछ दिन पहले ही बेटा जयदीव्यन की सगाई राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के गांव डबली रैठाना में हुई है। साक्षी भाम्भू ने पहले ही बार में न्यायिक परीक्षा पास कर ली थी। उनके पास सबसे कम उम्र की जज बनने का गौरव है। साक्षी भांभू, इस वक्त राजस्थान के खाजूवाला में जज हैं। वहीँ इनेलो नेत्री सुनैना चौटाला अपने पति रवि चौटाला के साथ डबवाली में रहती है।

बता दे की हाल ही में राजस्थान में ही जयदीव्यन की सगाई जज साक्षी के साथ तय हुई थी, जिसमें इनेलो सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला व अन्य नेता भी शामिल हुए थे।

Source link

About Author

Aman Alria covers local news from Shekhawati as well as state, national, and world affairs. He is committed to accurate, balanced, and reader-focused journalism.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *