Churu news

Video News : चार माह बाद पुलिस ने सुलझाई पहेली, निकली प्रेम प्रसंग की कहानी

Video News : चार माह बाद पुलिस ने सुलझाई पहेली, निकली प्रेम प्रसंग की कहानी

महिला हत्या का खुलासा: हंसराज मेघवाल गिरफ्तार

राजलदेसर करीब चार माह पूर्व राजलदेसर के कुंड में प्लास्टिक के कट्टे में मिली महिला के शव के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हंसराज मेघवाल (31), निवासी परसनेऊ, रतनगढ़, को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेजा गया।


हत्या की पृष्ठभूमि

सीआई सुरेंद्र कुमार के अनुसार, सालासर थाना क्षेत्र के गांव हरासर निवासी बिरजूदेवी और हंसराज के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस दौरान बिरजूदेवी के पुत्र ने हंसराज से समझाईश की, लेकिन वह नहीं माना और धमकी देने लगा।

7 नवंबर 2025 को बिरजूदेवी अपने घर से ढिगारिया और बीदासर जाने के लिए निकली, लेकिन न तो वह बीदासर पहुंची और न ही घर लौट सकी। परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। 11 नवंबर 2025 को बीदासर थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई गई।


शव की खोज और पहचान

4 दिसंबर 2025 को एनएच 11 के पास रोही स्थित थाम्बड़ा जोहड़ में प्लास्टिक के कट्टे में शव मिला। क्षेत्र में सनसनी फैल गई। महिला की पहचान बिरजूदेवी के रूप में हुई।

इसके बाद पुलिस ने हंसराज की तलाश शुरू की, सीकर, जयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, सागवाड़ा और राजस्थान–गुजरात के सीमावर्ती क्षेत्रों में दबिश दी गई।


गिरफ्तारी और रिमांड

पुलिस ने होली के दिन आरोपी के घर आने की आशंका जताई और गांव में नजर रखी। इस योजना में सफलता मिली और हंसराज को डिटेन कर पुलिस थाना लाया गया। पूछताछ में उसने बताया कि उसने दिल्ली, गुजरात, बालोतरा, नागपुर और जोधपुर में फरारी काटी थी।

पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेजा गया

शेखावाटी लाइव के लिए चूरू से सुभाष प्रजापत की रिपोर्ट

Source link

Leave a response —

Your email address will not be published. Required fields are marked *