IPL 2025 ऋषभ पंत की लगी लॉटरी, 27 करोड़ में मिला इस नई टीम का साथ

ऋषभ पंत की आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में लॉटरी लग गई है। पंत को लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपनी टीम में शामिल कर लिया है।

Rishabh Pant IPL 2025 ऋषभ पंत की आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में लॉटरी लग गई है। पंत के नाम पर जमकर बोली लगी और उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ रुपये खर्च करते हुए अपनी टीम से जोड़ा। पंत आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने श्रेयस अय्यर का इसी ऑक्शन में रिकॉर्ड तोड़ डाला है। श्रेयस के लिए पंजाब किंग्स ने 26.75 करोड़ की बोली लगाई थी। आईपीएल 2025 में पंत अब लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से खेलते हुए दिखाई देंगे।

पंत की लगी लॉटरी

ऋषभ पंत का नाम जैसे ही ऑक्शन टेबल पर आया वैसे ही रूम में काफी शोर मचने लगा। पंत के लिए आरसीबी और पंजाब किंग्स ने शुरुआत में बोली लगाई। दोनों टीमों के बीच जोरदार जंग देखने को मिली। इसके बाद लखनऊ सुपर जायंट्स एक्शन में आई और उन्होंने पंत के लिए लगातार बोली लगाई। सनराइजर्स हैदराबाद ने भी भारतीय विकटकीपर को पाने के लिए पूरा दम लगाया। पंत के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स ने 19.75 करोड़ की आखिरी बोली लगाई, जिसके बाद दिल्ली कैपिटल्स से राइट टू मैच कार्ड के बारे में पूछा गया। दिल्ली ने पंत के लिए आरटीएम कार्ड का इस्तेमाल किया। हालांकि, लखनऊ ने पंत के लिए 27 करोड़ की बोली लगाई, जिसके बाद दिल्ली ने अपने कदम पीछे खींच लिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *