Churu news

Churu News : रतनगढ़ में रंगरुड़ौ फाग उत्सव पर निकली अनोखी बन्दोरी

Churu News : रतनगढ़ में रंगरुड़ौ फाग उत्सव पर निकली अनोखी बन्दोरी

रतनगढ़, शहर की अग्रणी सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था शिवाजी सेवा संस्थान द्वारा होली पर्व के उपलक्ष में आयोजित 4 दिवसीय कार्यक्रम के तीसरे दिन रविवार को संस्थान बगीची से अनोखी बन्दोरी निकाली गई।

बन्दोरी को पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा, पूर्व पालिकाध्यक्ष लिट्टू कलपनाकांत तथा संस्थान अध्यक्ष किशोरीलाल बील ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यहाँ पर देखे वीडियो –


https://www.facebook.com/share/v/1B1HQmc4JS

आकर्षण का केंद्र बनी झांकियां

बन्दोरी में विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और समसामयिक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं, जिनमें—

  • लुहार-लुहारी की पारंपरिक कार्यशैली
  • महामंडलेश्वर किन्नर अखाड़ा
  • नागिन डांस
  • व्यासपीठ से अनुरुद्राचार्य महाराज
  • बाबा बालक नाथ
  • गोविंद सिंह डोटासरा एवं विधायक पुसाराम गोदारा से जुड़ा नामांकन दृश्य
  • गणगौर पूजती कन्याएं
  • शिव दरबार व राम दरबार
  • गोगा निशान यात्रा

चंग मंडली के फाल्गुनी गीतों और डीजे की धुन पर थिरकते युवाओं ने माहौल को उत्सवमय बना दिया।


बाजारों में उमड़ी भीड़

शहर के प्रमुख बाजारों से गुजरती बन्दोरी को देखने के लिए हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी। जगह-जगह पानी, चाय और ठंडे पेय से स्वागत किया गया।

दर्जनों कलाकारों ने रोचक स्वांग और प्रस्तुतियों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।


गणमान्यजन रहे मौजूद

कार्यक्रम में बनवारीलाल महेरीवाल, शंकरलाल गुरावा, जयदेव प्रसाद माली, श्याम पारीक, देवानंद पिपलवा, भाजपा नेता अरविंद इन्दौरिया सहित सैकड़ों गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Source link

Leave a response —

Your email address will not be published. Required fields are marked *