Rajasthan

राजस्थान महिला थाने की काउंसलिंग ने जीते लाखों दिल, तलाक की कगार पर पहुंचे दंपति को फिर किया एक साथ

राजस्थान महिला थाने की काउंसलिंग ने जीते लाखों दिल, तलाक की कगार पर पहुंचे दंपति को फिर किया एक साथ

Rajasthan News : राजस्थान जोधपुर महिला थाने की काउंसलिंग टीम ने ऐसा काम किया जिकी चारों तरफ चर्चा हो रही है। बता दे की एक टूटते रिश्ते यानी तलाक के कगार पर पहुंचे रिश्ते को नया जीवनदान दे दिया। जानकारी के लिए बता दे की एक साथकई दौर की बातचीत के बाद दोनों के बीच फिर से विश्वास कायम हुआ. महिला थाने में ही सुनील और कविता ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाकर नई शुरुआत का संकल्प लिया और मिठाई खिलाकर खुशी साझा की.

छोटी मोटी बातों को टूट जाते है आजकल रिश्ते

बता दे की आजकल भागदौड भरी जिंदगी में लोग अक्सर थकान और जल्बाजी के शिकार होते है। ऐसे में छोटी-छोटी बातों पर टूटने की कगार पर पहुंच जाते हैं, जोधपुर कमिश्नरेट के पश्चिम जिले के महिला थाने से एक भावुक और प्रेरणादायक मामला सामने आया है. यहां पुलिस की समझबूझ से टूटता परिवार फिर एक साथ नजर आएगा।

यहाँ जानिए पूरा मामला

आदिक जानकारी के लिए बता दे की जैतारण के निंबोल गांव निवासी सुनील, जो पुणे में मेडिकल स्टोर पर कार्यरत हैं, की शादी वर्ष 2023 में झालामंड निवासी कविता से हुई थी. शादी के बाद आपसी मतभेद और गलतफहमियों के कारण दोनों के रिश्तों में तनाव बढ़ता गया और मामला तलाक तक पहुंच गया. प्रकरण महिला थाने पहुंचने पर थाना अधिकारी रेणु ठाकुर और उनकी टीम ने इसे सिर्फ कानूनी मामला न मानते हुए परिवार बचाने की जिम्मेदारी के रूप में लिया. पुलिस ने धैर्य और संवेदनशीलता के साथ पति-पत्नी की अलग-अलग तथा संयुक्त काउंसलिंग की. दोनों पक्षों के परिजनों को बुलाकर रिश्तों के महत्व और संवाद की जरूरत समझाई गई.

Source link

Leave a response —

Your email address will not be published. Required fields are marked *