भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा ने किया सुसाइड, आकांक्षा का आखिरी वीडियो हुआ वायरल, बॉयफ्रेंड समर सिंह ने पहली प्रतिक्रिया दी

👤 Aman 📅 February 23, 2026

भोजपरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) के आचानक आत्महत्या करने से उनके चाहने वालों के दिलों को बड़ा धक्का लगा है. रिपोर्ट के अनुसार, आकांक्षा ने वाराणसी के सारनाथ में एक होटल में फांसी लगाकर जान दे दी है. इससे पूरे मनोरंजन जगत में शोक की लहर चल गयी है

वाराणसी: भोजपरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) के आचानक आत्महत्या करने से उनके चाहने वालों के दिलों को बड़ा धक्का लगा है. रिपोर्ट के अनुसार, आकांक्षा ने वाराणसी के सारनाथ में एक होटल में फांसी लगाकर जान दे दी है. इससे पूरे मनोरंजन जगत में शोक की लहर चल गयी है. ऐसे में आकांक्षा दुबे के अचानक सुसाइड करने से किसी को भी विश्वास नहीं हो रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

ट्रेंड कर रहा है पवन सिंह के साथ का गाना

मौत से पहले ही, आकांक्षा दुबे का एक गाना पवन सिंह के साथ रिलीज हुआ था. रिलीज होने के कुछ ही घंटों में इस गाने को लाखों व्यूज मिल गया. इस गाने को पवन सिंह और शिल्पी राज ने गाया है. गाने को ‘म्यूजिक टोन’ यूट्यूब चैनेल पर रिलीज किया गया है. आकांक्षा दुबे की मौत के बाद ये गाना और तेजी से वायरल हो रहा है. इसके साथ ही, सोशल मीडिया पर ट्रेंड भी कर रहा है. आकांक्षा भोजपुरी इंडस्ट्री में काफी पॉपलर हैं. इसके साथ ही, उनका एक सोशल मीडिया पोस्ट भी चर्चा में है. इस पोस्ट में आकांक्षा दुबे ने लिखा था कि बुरी कल भी नहीं थी, अच्छी आज भी नहीं हूं. ये पोस्ट भी वायरल हो रहा है.

समर सिंह के साथ रिलेशनशिप में थीं आकांक्षा…

बताया जा रहा है कि आकांक्षा दुबे पिछले काफी समय से समर सिंह के साथ रिलेशनशिप में थीं। आकांक्षा आए दिन सोशल मीडिया पर समर सिंह के लिए अपना प्यार जाहिर करती रहती थीं। समर सिंह के साथ उनकी जोड़ी आकांक्षा के फैंस को खूब पसंद करते थे। बता दें कि आकांक्षा ने वैलेंटाइन डे पर अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था। फरवरी 2023 के वैलेंटाइन डे पर, आकांक्षा ने अपने इंस्टा अकाउंट पर अपने को-एक्टर समर सिंह के साथ एक फोटो शेयर किया। इसमें उन्होंने कैप्शन में हैप्पी वैलेंटाइन्स डे लिखा। आकांक्षा ने समर के साथ फोटोज को शेयर करने के साथ ही उन्हें वैलेंटाइन्स डे विश किया। विश करने के साथ ही आकांक्षा ने प्यार का इजहार भी कर दिया था। उन्होंने पहले पोस्ट में समर सिंह को ‘हबी’ बताया था।

25 साल की आकांक्षा दुबे का नाम भोजपुरी इंडस्ट्री की खूबसूरत व टैलेंटिड एक्ट्रेसेस में शुमार था। आकांक्षा ने बहुत ही कम समय में इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई थी। ऐसे में उनके सुसाइड करने की खबर पर विश्वास करना वाकई मुश्किल है। फिलहाल, आकांक्षा के सुसाइड करने के पीछे कि क्या वजह रही इस बारे में कुछ भी कहना काफी मुश्किल है।

अब उनके बॉयफ्रेंड समर सिंह ने पहली प्रतिक्रिया दी है. समर सिंह ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया करते हुए लिखा है कि निशब्द.. RIP #akankshadubey उनके इस इंस्टाग्राम पोस्ट पर उनके इस पोस्ट पर आकांक्षा दुबे के चाहने वाले लगातार कमेंट और लाइक कर रहे हैं.

आकांक्षा के जाने से लगा सदमा: समर

 

आकांक्षा दुबे के बॉयफ्रेंड और एक्टर समर सिंह ने पोस्ट लिखकर कहा कि आकांक्षा के यूं अचानक चले जाने से समर सिंह को सदमा लगा है. फिलहाल वह कुछ बोलने की स्थिति में नहीं हूं. समर सिंह ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा किया है. इसमें उन्होंने रोने वाली इमोजी बनाते हुए केवल नि:शब्द लिखा है.

आकांक्षा दुबे का आखिरी वीडियो हुआ वायरल…

बता दें कि सोशल मीडिया पर आकांक्षा दुबे एक्टिव रहती थीं। वह सोशल मीडिया पर अपने फोटोज और वीडियोज शेयर करती थीं। सोशल मीडिया पर आकांक्षा की पूरे देश में भी अच्छी फैन फॉलोइंग है।

 

आकांक्षा दुबे के इंस्टाग्राम पोस्ट्स पर फैन्स प्यार लुटाते थे। आकांक्षा दुबे के इंस्टाग्राम पर 1.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वहीं आकांक्षा दुबे का आखिरी पोस्ट करीब 18 घंटे पुराना है करीब, जिस में वो डांस करते नजर आ रही हैं।

Source link

About Author

Aman Alria covers local news from Shekhawati as well as state, national, and world affairs. He is committed to accurate, balanced, and reader-focused journalism.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *