राजस्थान के सीकर शहर की सिमा में हुआ बड़ा बदलाव,तीन दर्जन से ज्यादा नए गांव को जोड़ा

👤 Aman 📅 February 25, 2026

Rajasthan News : राजस्थान के सीकर जिले से इस वक्त कि बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे कि शिक्षानगरी सीकर के मास्टर प्लान के पिछले दो साल से उलझा हुआ मामला अब जाकर सुलझा है। जानकारी के लिए बता दे कि शहरी क्षेत्र कि सीमा में बदलाव हुआ है। नगरीय विकास विभाग ने गुरुवार को शिक्षानगरी की सीमा में और बढ़ोतरी कर दी है। अब यूआइटी क्षेत्र में 38 नए गांव जोड़े गए है। इससे पहले 50 राजस्व गांव जोड़े गए थे।

बताया जा रहा है अहम कदम

जानकारी के लिए बता दे कि पिछले दिनों सीकर के मास्टर प्लान को लेकर विवाद होने पर यूडीएच मंत्री ने पहले मास्टर प्लान को निरस्त करने की बात कही थी, अब मास्टर प्लान को संशोधित करने की दिशा में कदम आगे बढ़ाए है।

जारी अधिसूचना के अनुसार जुड़े ये गांव

अधिक जानकारी के लिए बता दे कि नगरीय विकास विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार धाबाईपुरा, ताजसर करणवतान, श्यामपुरा, सिहोटी छोटी, भूकरो का बास, रसीदपुर, मैलासी, विकास नगर, पीपली नगर, कहारो की ढाणी, दौलतपुरा, लक्ष्मणा का बास, गुमाना का बास, दीनारपुरा, सिंघासन, पिपराली, दुर्गापुरा, खोरीडूंंगर, मण्डावरा, कदमा का बास, काशी का बास, चौखा का बास, पुरा बड़ी, कासली, फकीरपुरा, ताजसर खेजडिलयान, तेतलीनगर, भोया, पलासिया नगर, मालियो की ढाणी, श्यामपुरा पूर्वी, किकरालिया, गोरिया, भोजा की ढाणी, सुजावास, रैवासा व प्रेमसिंहपुरा को शामिल किया है।

कई परिवारों को मिलेगा लाभ

अधिक जानकारी के लिए बता दे कि शहरी सीमा के नजदीक जमीन के भावों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में कई परिवारों का भूखण्ड लेने का सपना पूरा नहीं हो पा रहा। सीमा विस्तार के बाद नए गांव-ढाणियों में भूखण्ड लेकर आमजन आसानी से आशियाने का सपना पूरा कर सकेंगे।

Source link

About Author

Aman Alria covers local news from Shekhawati as well as state, national, and world affairs. He is committed to accurate, balanced, and reader-focused journalism.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *