Rajasthan Jhunjhunu By Election Result Live: झुंझुनूं उपचुनाव में बीजेपी की रिकॉर्ड जीत, 42599 वोटों से कांग्रेस के अमित ओला को पछाड़ा

Election Result

Election Resulthttps://www.facebook.com/share/p/157rTB4cZS/

झुंझुनूं : राजस्थान की हाई-प्रोफाइल झुंझुनूं विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना पूरी हो चुकी है। झुंझुनूं विधानसभा सीट पर 22 राउंड की काउंटिंग में बीजेपी ने रिकॉर्ड जीत दर्ज की है। बीजेपी प्रत्याशी राजेन्द्र भांबू को 89599 वोट मिले हैं। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी अमित ओला को 42599 वोटों से पीछे छोड़ा हैं। ओला को कुल 47000 वोट मिले। निर्दलीय प्रत्याशी पूर्व राजेन्द्र सिंह गुढ़ा को 38610 वोट मिले हैं।


इससे पहले झुंझुनूं उपचुनाव के झुंझुनूं उपचुनाव की मतगणना के 15 राउंड पूरे होने तक भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र भांबू को 61145 वोट मिले। कांग्रेस के अमित ओला को 30300 और निर्दलीय प्रत्याशी पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह गुढ़ा को 29891 वोट मिले। इसी के साथ झुंझुनूं सीट पर भाजपा जीत की ओर बढ़ती गई। भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल नजर आने लगा। कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। बैंड बाजे की धुन पर जमकर नाचे। जमकर आतिशबाजी की गई।एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार करते नजर आए।

झुंझुनूं उप चुनाव के 13 राउंड की मतगणना तक भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र भांबू 25423 वोटों से आगे रहे कांग्रेस के अमित ओला को 25283, भाजपा के राजेन्द्र सिंह भांबू को 53045 और निर्दलीय प्रत्याशी पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह गुढ़ा को 27622 वोट मिले। इससे पहले दसवें राउंड तक कांग्रेस (अमित ओला) को 17303, भाजपा (राजेन्द्र सिंह भांबू) को 41982 और निर्दलीय (पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह गुढ़ा) को 22032 वोट मिले।

मतगणना के 7 राउंड पूरे होने तक बीजेपी के राजेन्द्र भांबू सबसे आगे रहे। भांबू के निकट प्रतिद्वद्वी से 7478 हजार वोट से आगे थे। कांग्रेस के अमित ओला को 11570, बीजेपी के राजेन्द्र सिंह भांबू को 26591 और निर्दलीय पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह गुढ़ा को 19113 वोट मिले। इससे पहले छठे राउंड की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र भांबू 4348 हजार वोट से आगे निकले। छठे राउंड तक कांग्रेस (अमित ओला) को 10037, भाजपा (राजेन्द्र सिंह भांबू) को 21591 और निर्दलीय (पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह गुढ़ा) को 17243 वोट मिले। पहले राऊंड की मतगणना के बाद यहां बीजेपी को बढ़त मिली। बीजेपी को 3500, कांग्रेस को 2482 और निर्दलीय प्रत्याशी राजेंद्र गुढ़ा को 2017 मत मिले। बीजेपी प्रत्याशी राजेन्द्र भांबू ने 1018 मतों से बढ़त बनाई थी।

मतगणना झुंझुनूं जिला मुख्यालय स्थित सेठ मोतीलाल पीजी कॉलेज में हुई। सुबह 8 बजे से काउंटिंग शुरू हुई, 12 टेबलों पर 22 राउंड में पूरी हुई। इस चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार अमित ओला, बीजेपी उम्मीदवार राजेंद्र भांबू और निर्दलीय उम्मीदवार राजेंद्र सिंह गुढ़ा के बीच कड़ा मुकाबला था। ।

झुंझुनूं उपचुनाव में कौन जीता कौन हारा?

विधानसभा सीटउम्मीदवारचुनाव चिन्हजीत/हार
झुंझुनूं विधानसभा सीट विधानसभा सीटअमित ओला (कांग्रेस)हाथ
झुंझुनूं विधानसभा सीटराजेंद्र भांबू (बीजेपी)कमल
झुंझुनूं विधानसभा सीटराजेंद्र गुढ़ा (निर्दलीय)सेब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *