फतेहपुर में शीतलहर ने लोगों को ठिठुराया:मावठ से फसलों को मिलेगा फायदा, न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज

फतेहपुर में अचानक बदले मौसम के बाद शुक्रवार को जहां सुबह अच्छी बरसात हुई। वहीं शीतलहर ने लोगों को सर्दी का एहसास कराया। शुक्रवार को दिन के अधिकतम तापमान में गिरावट के साथ 17.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ऐसे में बीते दिन अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच मात्र 4.7 डिग्री सेल्सियस का फर्क रहा। शनिवार को कृषि अनुसंधान केंद्र में न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आधुनिक किसान बहादुर प्रजापत ने बताया कि इस समय खेतों में किसानों द्वारा रबी की फसल की बुवाई की हुई है। जिसके लिए यह बरसात अमृत वर्षा के रूप में साबित होगी। इससे रबी की फसल को अच्छा फायदा होगा। वहीं मौसम विशेषज्ञ डॉ. नरेंद्र पारीक ने बताया कि प्रदेश के कई जिलों में ओलावृष्टि और बरसात का यह दौर अगले 24 घंटे तक जारी रहेगा। इससे निश्चित तौर पर किसानों की फसलों को फायदा होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *