बैरासर छोटा में पेयजल किल्लत:महिलाओं ने जलदाय विभाग के खिलाफ की नारेबाजी, आंदोलन की चेतावनी दी

बैरासर छोटा में पेयजल किल्लत:महिलाओं ने जलदाय विभाग के खिलाफ की नारेबाजी, आंदोलन की चेतावनी दी

सादुलपुर : सादुलपुर कस्बे के निकटवर्ती गांव बैरासर छोटा में रविवार को पेयजल संकट के खिलाफ महिलाओं ने मुख्य चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया। विनोद पुनिया के नेतृत्व में महिलाओं ने जलदाय विभाग के खिलाफ नारेबाजी की और ‘बैरासर छोटा, पानी का टोटा’ जैसे नारे लगाते हुए आक्रोश प्रकट किया।ग्रामीण महिलाओं ने बताया कि सर्दियों के मौसम में भी गांव में पानी की भयंकर किल्लत बनी हुई है। कई दिनों से पानी की आपूर्ति बंद है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं ने कहा कि बैरासर छोटा पंचायत मुख्यालय होते हुए भी यहां मूलभूत सुविधाओं की कमी है। पानी की समस्या ने लोगों का जीवन कठिन बना दिया है।

विनोद पुनिया ने कहा कि महिलाएं अब इस समस्या से तंग आ चुकी हैं। यदि तीन दिनों के भीतर पानी और बिजली की आपूर्ति बहाल नहीं की गई, तो ग्रामीण सड़क जाम कर उग्र आंदोलन करेंगे।प्रदर्शन में विनोद पुनिया, गायत्री पुनिया, मायकोर, बेदो बिरमा, संतोष, खजानी, बनारसी, सुनहरी, सावित्री, फूली, रोशनी, सीमा, सरिता, सुमन, कमलेश, उर्मिला, सुनीता, रेणु, किताबो, सिलोचना, प्रियंका, पिंकी, ज्योति सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

ग्रामीणों ने प्रशासन और जलदाय विभाग से जल्द से जल्द पेयजल संकट का समाधान करने की मांग की है। यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे अपने आंदोलन को और तेज़ करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *