एलिमिनेटर मैच में बैंगलोर ने लखनऊ को दिया 208 रनों का लक्ष्य, रजत पाटीदार ने जड़ा तूफानी शतक

👤 Aman 📅 February 23, 2026

नई दिल्ली : आईपीएल 2022 का एलिमिनेटर (Eliminator) मुकाबला आज यानी 25 मई को कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (LSG vs RCB IPL 2022 Eliminator) के बीच खेला जा रहा है।

बारिश के चलते देरी से हुई टॉस में लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया।

पहले बल्लेबाज़ी करते हुए बैंगलोर ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 207 रन बनाए है और लखनऊ को 208 रनों का लक्ष्य दिया है।

रजत पाटीदार ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए शतक जड़ा और नाबाद 112 रनों की पारी खेली। उनका साथ देते हुए कार्तिक ने भी 37 रनों की तेज पारी खेली।

विराट कोहली ने 25, ग्लेन मैक्सवेल ने 9 और महिपाल लोमरोर 14 रन बनाकर आउट हुए। जबकि कप्तान फाफ डु प्लेसी खाता खोले बिना आउट हुए।

Source link

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *